फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बाइपास निर्माण में देरी जाम से जूझ रहा शहर

बाइपास निर्माण में देरी जाम से जूझ रहा शहर

Fri, 15 Mar 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बाइपास निर्माण में देरी जाम से जूझ रहा शहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। बाईपास निर्माण में देरी से नांगल चौधरी शहर प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझ रहा है। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर निर्माण कार्य का टेंडर अटका हुआ है। बाईपास के अभाव में शहर के प्रमुख बाजारों से भारी वाहन निकलने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे एंबुलेंस, रोडवेज व स्कूली की बसे जाम में फंसी रहती हैं।

बता दें कि नारनौल-कोटपुतली सड़क मार्ग नांगल चौधरी शहर में से गुजर रहा है। मार्ग से दिनरात भारी वाहनों को आवागमन लगा रहता है। लेकिन शहर मार्ग पर बाजार है। इससे भारी वाहनों से जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नांगल चौधरी बाईपास निर्माण बनाया जाना है। पहले राजमार्ग फोरलेन प्रस्तावित था। भूमि अधिग्रहण का भी लगभग काम पिछली सरकार में ही पूरा हो चुका था। लेकिन बाद में सरकार ने इसे एनएच 148बी का दर्जा दे दिया। इससे एनएच के नियम के मुताबिक 68 फीट ओर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई। बाईपास को मोहनपुर के बाहरी साइड से बहरोड रोड स्थित कॉलेज के पास से गोशाला सड़क मार्ग के नजदीक नेशनल हाईवे पर ही लिंक करना प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। नए भूमि अधिग्रहण के आदेशानुसार सिर्फ 68 फीट का ही अधिग्रहण शेष है। अधिग्रहीत जमीन के रेट कम होने पर किसान भी आक्रोशित है। इससे अधिग्रहण प्रक्रिया अभी अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed