फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पीओके में वायुसेना के हमले पर लोगों ने लड्डू बांटकर लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

पीओके में वायुसेना के हमले पर लोगों ने लड्डू बांटकर लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
पीओके में वायुसेना के हमले पर लोगों ने लड्डू  बांटकर लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद मंगलवार तड़के जब भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की जानकारी लोगों को मिली तो हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। सुबह अपने-अपने प्रतिष्ठान खोलने के बाद लोगों की नजर टीवी चैनलों पर जाकर टिक गई। जब चैनलों के माध्यम से पता चला कि भारतीय वायुसेना के विमानों ने पीओके में जाकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिए हैं तो लोगों में जोश का माहौल पैदा हो गए। बस स्टैंड के सामने अपने प्रतिष्ठान पर नारनौल में विभिन्न समाचार पत्रों के अधिकृत विक्रेता लालचंद सैनी व आसपास कि दुकानदारों ने लड्डू बांटकर इसे पुलवामा में शहीद हुए भारतीय जवानों के लिए श्रद्धांजलि की शुरूआत बताया और मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि करार दिया। ताराचंद सैनी, धीरज कुमार, रामभगत जमालपुरिया, कालूराम सैन व दिनेश कुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जवानों की शहादत का बदला लेने की शुरूआत की इस कार्रवाई से जवानों के परिवार वालों के मन को तसल्ली जरूर मिलेगी। इस मौके पर इन सभी लोगों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ लोगों में जोश भर दिया। जयश्री राम सेना ने भी लोगों को लड्डू बांटकर अपनी खुशी को इजहार किया। लोगों ने कहा कि यह पुलवामा में शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसके अलावा आजाद चौक पर भी लोगों ने इस मौके पर आतिशबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed