फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बिजली आपूति सुचारू रूप से नहीं मिलने पर तीन गांवों के ग्रामीणों ने सब स्टेशन को लगाया ताला

बिजली आपूति सुचारू रूप से नहीं मिलने पर तीन गांवों के ग्रामीणों ने सब स्टेशन को लगाया ताला

Sun, 23 Dec 2018 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिजली आपूति सुचारू रूप से नहीं मिलने पर तीन गांवों के ग्रामीणों ने सब स्टेशन को लगाया ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं मिलने तथा कम वोल्टेज मिलने से गुस्साए तीन गांवों के ग्रामीणों ने शनिवार को गांव बवानिया में सब स्टेशन के गेट पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। करीब एक घंटे बाद निगम के एसडीओ गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद लोगों ने ताला खोल दिया।
गांव देवास, चितलांग, भांडोर के ग्रामीणों ने बताया कि कृषि फीडर में आठ घंटे बिजली दी जानी चाहिए, परंतु पिछले कुछ दिनों से दो या तीन घंटे ही बिजली दी जा रही है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों ने फसलों में खाद डाल दी है। खाद डालने के बाद पानी डालना जरूरी हो जाता है, लेकिन बिजली नहीं आने के कारण सरसों की फसल में एक भी पानी नहीं दिया गया। इससे सरसों की फसल खराब हो रही है। कई बार तो वोल्टेज इतनी कम रहती है कि उसमें मोटर चलाना संभव नहीं होता। वोल्टेज लो होने के कारण गांव में लोगों के बिजली के कई उपकरण जल गए। गुुस्साए ग्रामीणों शनिवार को एकत्र होकर बवाणिया बिजली निगम सब स्टेशन पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सब स्टेशन के बाहर नारेबाजी करते हुुए अपना विरोध जताया। गेट पर ताला लगाकर वहीं बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीओ ने ग्रामीणों को जल्द समस्या को दुरुस्त करने का दिय आश्वासन।
विज्ञापन

इस मौके पर कंवर सिंह, सहीराम, श्रीभगवान, नरेश, दिनेश, राजबीर, नंदलाल, धर्म सिंह, कृष्ण, भीम सिंह, विक्रम, श्रीओम, कालूराम, अजीत, ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लगाया आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एसडीओ ने तैस में मौके पर आकर बिजली बिल भरने और लोड चेक कराने की बात कही। साथ ही कहा कि बिजली बिल भरने पर ही बिजली दी जाएगी। मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद प्रदीप मालड़ा से भी एसडीओ की बहस हुई। पार्षद ने एसई और एक्शन को एसडीओ के बुरे व्यवहार के बारे में अवगत करवाया।

वर्जन
मैंने इस प्रकार से कोई बात नहीं कही। ग्रामीणों ने तोड़ मरोड़ कर बात बताई है। मैंने कहा था कि वोल्टेज कम आ रही है तो लोड चैक किया जाएगा। ग्रामीणों ने जितना लोड दिखा रखा है उसी अनुसार ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है। अन ऑथराइज्ड कनेक्शन भी काटे जाएंगे। ग्रामीणों की समस्य जल्द दुरुस्त करवा दी जाएगी।

- गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम।
वर्जन
मुझे ग्रामीणों की बिजली समस्या के बारे में पता चला तो मौके पर पहुंचकर एसडीओ से बातचीत की। एसडीओ ने किसानों को बिजली का बिल भरने की बात कही। मैंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले के किसान दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में सबसे अधिक बिल अदा करते हैं। उसके बावजूद उनके साथ ऐसा व्यवहार हो रहा। जब मैंने उनकी समस्या को दुरुस्त करने के लिए कहा तो एसडीओ उनके साथ भी गलत तरीके से पेश आए। इसकी शिकायत उन्होंने एक्सईएन और एसई को की। एसई ने दो दिन में बिजली समस्या दुुरुस्त करने का आश्वासन दिया। साथ ही एसडीओ की गलती मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।
- प्रदीप मालड़ा, जिला पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed