{"_id":"5bc0f5a2bdec22694c34247d","slug":"51539372450-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनावों की नामांकन प्रक्रिया पूरी, आज होगी नामांकन की छटनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनावों की नामांकन प्रक्रिया पूरी, आज होगी नामांकन की छटनी
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। सरकार के निर्देशानुसार छात्रसंघ के चुनावों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। शहीद मेजर सतीश दहिया कालेज में तीन सीआर निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है। वहीं चौधरी बैजनाथ महिला महाविद्यालय में 23 छात्राओं ने नामांकन किया।
गौरतलब है कि प्रदेश में 17 अक्तूबर को छात्रसंघ के चुनाव होंगे। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन दर्ज किए गए। शाम चार बजे तक शहीद मेजर सतीश दहिया कॉलेज में 23 विद्यार्थियों ने सीआर पद के लिए आवेदन किया। बीकॉम द्वितीय तथा बीकॉम फाइनल में एक-एक नामांकन मिला है। जानकारी के मुताबिक दोनों कक्षाओं में केवल दो ही विद्यार्थी मापदंडों पर उत्तीर्ण हैं। इनमें एक छात्रा भी शामिल है। प्राचार्य डा. राजेश गोयल ने बताया कि चुनावों के लिए सरकार द्वारा मापदंड निर्धारित किए गए हैं। जिनसे सभी विद्यार्थियों को अवगत करवा दिया। रि-अपीयर, यूएमसी, अपराधिक केस व शॉर्ट उपस्थिति वाले विद्यार्थी चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। शनिवार को नामांकनों की छंटनी होगी, 17 अक्तूबर को सुबह 10 से 12 बजे मतदान होगा। इसी दिन प्रधान व अन्य पदों के चुनाव परिणाम मिल जाएंगे।