फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   क्षेत्र में हुई 43 एमएम बारिश, राजकीय कन्या हाई स्कूल में भरा पानी

क्षेत्र में हुई 43 एमएम बारिश, राजकीय कन्या हाई स्कूल में भरा पानी

Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में हुई 43 एमएम बारिश, राजकीय कन्या हाई स्कूल में भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। क्षेत्र में दोपहर बाद हुई तेज बारिश से राजकीय कन्या हाई स्कूल कनीना में पानी भर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि कमरों के अंदर भी पानी घूस गया। गनीमत रही कि बारिश स्कूल की छुट्टी होने के बाद आई। अगर बारिश पहले आ जाती तो शायद विद्यार्थियों को बैठने के लिए जगह नहीं थी। इसका मुख्य कारण अचानक तेज बारिश होने तथा नाले ओवरफ्लो होने के कारण पानी स्कूल में भर जाना बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर कनीना थाने के मुख्य गेट का एक बड़ा हिस्सा भी गिर गया। गनीमत रही कि उस दौरान उसके आसपास कोई नहीं था।
बता दें कि वीरवार को दिन भरी आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर बाद अचानक काली घटा छाई और उसके बाद जमकर बारिश हुई। लगभग पौने घंटे हुई मूसलाधार बारिश हुई। 43 एमएम बारिश से कस्बे के चारों ओर पानी पानी हो गया। राजकीय कन्या हाई स्कूल परिसर में दो-दो फुट पानी भर गया। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल के कमरों के दो कमरों के अंदर भी पानी घूस गया। कक्षा के अंदर भी दो-दो फुट पानी भर गया। इस दौरान आसपास के बच्चों ने स्कूल परिसर में तैर कर नहाए।
विज्ञापन


यहां भी भरा पानी
बरसात होने से क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। दूसरी कनीना में पूजा पेट्रोल पंप के सामने, मंडी रोड टी प्वाइंट के पास, बस स्टैंड के मुख्य गेट के पास, रेवाड़ी रोड टी प्वाइंट, गाहड़ा रोड, राजकीय कन्या हाई स्कूल, पशु अस्पताल के सामने आदि जगहों पर बरसात का पानी जमा हो गया। इसकी उचित निकासी का मार्ग नहीं होने के चलते दुकानदारों तथा राहगीरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। सीएचसी कनीना के प्रांगण में भी बरसात का पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्कूल परिसर में पानी भरने की मेरे पास कोई सूचना नहीं है। बच्चों की छुट्टी नहीं की जाएगी। प्राचार्य की जिम्मेवारी होगी कि वो स्कूल का पानी निकलवाए।
- मुकेश लावनिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed