फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 जुलाई को पोर्टल पर अपलोड होगी अंतिम कट लिस्ट, प्रोविजनल सूची 7 को

12 जुलाई को पोर्टल पर अपलोड होगी अंतिम कट लिस्ट, प्रोविजनल सूची 7 को

Fri, 06 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
12 जुलाई को पोर्टल पर अपलोड होगी अंतिम कट लिस्ट, प्रोविजनल सूची 7 को
पोर्टल पर 12 जुलाई को अपलोड होगी अंतिम कट ऑफ लिस्ट, प्रोविजनल सूची 7 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिला शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। पांच जुलाई को जनरेट होने वाली प्रोविजनल सूची अब सात जुलाई को पोर्टल पर आएगी। शेड्यूल के अनुसार अंतिम दाखिला सूची 12 जुलाई को प्रकाशित होगी।

बता दें कि 2 जुलाई को पहली दाखिला लिस्ट जनरेट हुई थी। जिसमें शामिल आवेदकों को चार जुलाई तक फीस जमा करानी थी, किंतु विभाग ने एक दिन की अवधि बढ़ाकर पांच तारीख निर्धारित कर दी। मगर अब सात को दूसरी प्रोविजनल लिस्ट पोर्टल पर छोड़ी जाएगी। इसमें शामिल विद्यार्थी 9 जुलाई तक डॉक्यूमेंट वेरिफाई करवा सकेंगे। इसके बाद 12 जुलाई को अंतिम दाखिला लिस्ट अपलोड होगी। 14 जुलाई शाम चार बजे तक चालान जनरेट कराने के निर्देश हैं। गर्ल्स कालेज के प्राचार्य डा. राजेश गोयल ने बताया कि 120 सीट खाली हैं, जिनमें आर्ट की 32, कामर्स की 57, नोन मेडिकल की 23 तथा मेडिकल में आठ दाखिले होने हैं। दूसरी ओर मेजर सतीश दहिया कालेज में आर्ट की 140, कामर्स की 57 तथा साइंस की 31 सीट खाली हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम कट लिस्ट में सभी सीट भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed