{"_id":"5b3a77074f1c1b4e578b45ed","slug":"51530558215-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर टूटने से दस एकड़ बाजरे की फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर टूटने से दस एकड़ बाजरे की फसल जलमग्न
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनर टूटने से दस एकड़ बाजरे की फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल (मंडी अटेली)। गांव मिर्जापुर-बाछौद में माइनर टूटने से करीब दस एकड़ बाजरे की फसल जलमग्न हो गई। वहीं माइनर का पानी कई घरों में भी घुस गया। सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर माइनर का पानी बंद करवाया । इसके बाद जेसीबी बुलाकर टूटी माइनर को ठीक करवाया।
मिर्जापुर-बाछौद से जा रही नहर सोमवार सुबह सुबह गांव के पास टूट गई। माइनर टूटने से माइनर के साथ लगते खेतों में पानी प्रवेश कर गया। जिन खेतों में कपास की बिजाई की हुई थी। उनको तो लाभ पहुंचा लेकिन जिन किसानों ने बाजरा की फसल उगाई हुई थी, उनको नुकसान हुआ है। कई किसानों की तो दुबारा से बिजाई करवानी पड़ेगी। करीब दस एकड़ बाजरे की फसल में माइनर का पानी पहुंचा है। पानी सड़क से होते हुए घरों में घुस गया। घर में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामान करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी बुलाकर माइनर को ठीक करवाया।