फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नगरपालिका के तीन पार्षदों ने जिला उपायुक्त को सौंपा अपना इस्तीफा

नगरपालिका के तीन पार्षदों ने जिला उपायुक्त को सौंपा अपना इस्तीफा

Fri, 01 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका के तीन पार्षदों ने जिला उपायुक्त को सौंपा अपना इस्तीफा
पार्षदों ने नपा चेयरपर्सन और पार्षद पति पर लगाया तानाशाह रवैये का आरोप
विज्ञापन

फोटो संख्या:43
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर की सरकार को बने हुए 15 माह का समय हुआ है, लेकिन पालिका में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। शुरू से ही पार्षदों और प्रधान व उसके पति की आपसी खींचतान, भ्रष्टाचार सहित कई मामले सामने आए हैं। इनकी खींचतान के कारण शहर का विकास भी रुक गया है। शुक्रवार को नगर के तीन पार्षदों ने जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा वार्ड 6 से अमित मिश्रा, वार्ड न. 11 से नरेंद्र खन्ना और वार्ड 15 से कमलेश तायल ने दिया है।
पार्षदों ने आरोप लगाया कि नपा चेयरपर्सन और पार्षद के पति के तानाशाही रवैये के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। जिला उपायुक्त को सौंपे गए 26 पेज के ज्ञापन में रिकार्ड के साथ छेड़छाड़, भ्रष्टाचार, एफआईआर सहित अन्य मामलों की कॉपियां संलग्न की हैं। उन्होंने इसकी एक कॉपी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, राज्यपाल स्थानीय एवं शहरी निकाय निदेशक, स्थानीय एवं शहरी निकाय मंत्री कविता जैन, उपमंडल अधिकारी महेंद्रगढ़ और नगरपालिका सचिव महेंद्रगढ़ को प्रेषित की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के बाद पार्षद अमित मिश्रा ने प्रेस के सामने कहा कि प्रदेश सरकार भले जीरो टॉलरेंस होने का दावा कर रही हो किंतु हकीकत यह है कि महेंद्रगढ़ नगरपालिका में भ्रष्टाचार उच्च स्तर पर हो रहा है। चाहे वह एनओसी के नाम पर भ्रष्टाचार हो या नक्शे का मामला हो। यहां तक एक बार अधिकारियों ने मौकेे पर जाकर रिकार्ड के साथ छेड़छाड़ करते देखा है। उन्होंने बताया कि शहर के लोगों और पार्षदों की ओर से नगरपालिका चेयरपर्सन और पार्षद पति के खिलाफ कई शिकायतें की गई हैं। उन्होंने मजबूरीवश अपना इस्तीफा दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी कई पार्षद चेयरपर्सन से नाराज चल रहे हैं वो भी कुछ दिन बाद उनके साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त को किया था पदभार
नगरपालिका पार्षदों के चुनाव 22 मई 2016 को संपन्न हुए थे। चुनाव में जीते गए 15 पार्षदों में 12 पार्षद भाजपा के थे जबकि 2 पार्षद कांग्रेस और एक इनेलो समर्थित पार्षदों ने जीत हासिल की थी। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास ने 7 जुलाई को पार्षद सुरेंद्र बंटी की पत्नी रीना बंटी को नगरपालिका की चेयपर्सन बनवाया था। उनके आदेश पर सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से रीना बंटी को चेयरपर्सन बनाया था। जबकि 1 अगस्त को चेयरपर्सन अपना पद भार ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed