{"_id":"59bcdd724f1c1b20688b4e21","slug":"51505549682-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएम ने किया शिक्षकों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएम ने किया शिक्षकों को सम्मानित
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री ने जागृति मंच के सदस्यों को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला इकबालपुर में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने वीरवार को स्कूल जागृति मंच के सदस्यों को सम्मानित किया।
शिक्षा विभाग के निर्देशन में सतनाली विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता सम्मान समारोह के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनियां और शिक्षामंत्री को अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय को अपग्रेड करने संबंधी अनुरोध पत्र सौंपते हुए जागृति मंच के सदस्यों ने स्कूल के विकास के लिए ग्रामीणों की अनूठी पहल के क्रियान्वयन की जानकारी दी। मंच सदस्यों तथा ग्राम पंचायत के सदस्यों ने बताया कि उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय में कुल दो विद्यार्थी ही रह गए थे। इन हालातों में स्कूल कभी भी बंद हो सकता था लेकिन ग्राम पंचायत व जागृति मंच के सदस्यों के सहयोग से इस सत्र में 107 बच्चों का दाखिला करवाया। इसके अलावा विद्यालय विकास हेतु 7 लाख रुपये का आर्थिक योगदान देकर गांव के लोगों ने एक मिशाल पेश की है। इस मौके पर ग्राम सरपंच मुकेश यादव, कृष्णा आर्य, राजकुमार जांगड़ा, अमरसिंह महरानिया, कप्तान हरिसिंह, सुरेश पंच, सुरेंद्र कुमार, अशोक प्रधान, संजय शर्मा तथा केसरीनंदन आदि मौजूद रहे।