{"_id":"59b564b44f1c1bed7f8b5a16","slug":"51505060020-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम दरबार है ये सर झुकाने चले आओ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम दरबार है ये सर झुकाने चले आओ...
Updated Sun, 10 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्याम दरबार है ये, सर झुकाने चले आओ...
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री श्याम आस्था मंडल का साप्ताहिक संकीर्तन शनिवार की रात्रि मोहल्ला प्राणपुरा में रत्न स्वामी के निवास स्थान पर हुआ। संकीर्तन की अध्यक्षता मंडल के प्रधान हरिओम गर्ग ने की।
इस अवसर पर बाबा का भव्य दरबार सुरेश सोनी द्वारा रंग बिरंगी लाइट एवं फूलों से सजाया गया। आचार्य नवीन कौशिक ने मुख्य यजमान रत्न स्वामी एवं सुषमा स्वामी के परिवार से मंत्रोच्चारण के बाद बाबा की पवित्र ज्योति प्रज्वलित करवाई। गौरव म्यूजिकल ग्रुप के संगीतकार सुनील कुमार ने गणेश वंदना से संकीर्तन का शुभारंभ किया। इसके बाद विनोद सर्राफ ने कुछ दे या ना दे श्याम अपने दीवाने को दो आंसु तो दे-दो चरणों में बहाने को, प्रदीप शर्मा ने श्याम बाबा श्रृंगार मन भावे खाटू वाले का दरबार मन भावे, बेबी पूनम ने मेरा श्याम बड़ा दातार भर-भर झोली बाटे हैं, बबलू शर्मा ने श्याम दरबार है ये सर झुकाने चले आओ भजन सुनाकर भक्तों को खूब नचाया। इसके अलावा गणेश सर्राफ, नवीन कौशिक, सुमित्रा देवी तथा संजय गोयल ने भी बाबा के भजन सुनाकर वातावरण श्याम मय बना दिया। जागरण में एकता स्वामी, सुमित स्वामी, राकेश, सविता स्वामी, विकास स्वामी, कविता स्वामी, नैनो, काकू, रमेश अग्रवाल, दिनेश सोनी, मनोज वालिया, मनु पंजाबी, त्रिलोक शर्मा, गोपाल, सुरेश जांगिड, नारायण जैन, सुरेश सोनी व गणेश सोनी आदि मौजूद रहे।
फोटो:-श्याम जागरण में भजनों पर झूमते हुए भगत