{"_id":"59a5b2aa4f1c1b59738b4579","slug":"51504031402-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पांच दिवसीय योग शिविर संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। भारत स्वाभिमान और पतंजलि ट्रस्ट की ओर से गांव नावदी में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का मंगलवार को हवन के साथ समापन हुआ। शिविर के समापन अवसर पर पतंजलि योग पीठ शिक्षक आचार्य रामपाल ने यज्ञ कराया। इस मौके पर पतंजलि युवा भारत के पूर्व जिला प्रभारी अशोक नावदी ने कहा कि हवन, योग से मन और तन की शुद्धि होती है। यज्ञ सभी कर्मों से श्रेष्ठ और पुण्य कर्म है। इससे बुद्धि और मन की शुद्धि होने के साथ शरीर निरोगी बनता है। योग जीवन जीने की कला, हवन और यज्ञ सभी कर्मों से दिव्य कर्म माना जाता है। योगाचार्य रामपाल ने गांव में पांच दिनों तक ग्रामीणों को योगिंग जोगिंग, सूर्य नमस्कार, दंड-बैठक, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, आसान, एक्यूप्रेशर मुद्राएं करवाई गईं। इस मौके पर राकेश, मनमोहन, बृजमोहन, कपिल, विनोद देवी, परसराम बोहरा, कृष्णा देवी, मेवा देवी आदि लोग मौजूद थे।