फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   निशांत, कृतिका, मयंक व दीया रहे फैंसी ड्रेस में अव्वल

निशांत, कृतिका, मयंक व दीया रहे फैंसी ड्रेस में अव्वल

Sun, 13 Aug 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
निशांत, कृतिका, मयंक व दीया रहे फैंसी ड्रेस में अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। एलांइस इंटरनेशनल स्कूल महेंद्रगढ़ के प्रांगण में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने बढ़-चढ़ भाग लिया। जिसमें बच्चों ने राधा-कृष्ण, मीरा, सुदामा, परी, झांसी की रानी, फौजी एवं गोपियों के रूप में अपनी भूमिका अदा की। निशांत, कृतिका, मयंक व दीया ने राधा-कृष्ण के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसके साथ ही दृष्टि ने झांसी की रानी एवं केशव ने कृष्ण के रूप में द्वितीय स्थान, रूद्रांसी ने परी के रूप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने-अपने सदन से कविताएं सुनाकर व नृत्य करके खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन सुनीता राव ने कृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन करते हुए श्रीकृष्ष्ण की बाल लीलाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed