फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   50 Thousand money jija murder

ससुरालवालों ने बेटी के जरिए संदीप से मांगे थे 50 हजार रुपये

Wed, 19 May 2021 10:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
50 Thousand money jija murder
गांव झाड़ली निवासी मृतक संदीप के ससुराल वालों ने अपनी बेटी के माध्यम से 50 हजार रुपये मांगे थे। जब संदीप ने पत्नी को मना कर दिया तो दोनों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन

यह जानकारी मृतक संदीप के पिता शिव कुमार ने दी। इससे पहले भी उनका कई बार झगड़ा हो चुका है।
उन्होंने बताया कि आठ वर्ष पहले उसकी बेटे की शादी हुई थी। शुरूआत से ही उसकी पत्नी अपने परिजनों के कहने पर चलती थी। इस वजह से उनका घर में कई बार झगड़ा भी हो जाता था। उन्होंने बताया कि डेढ़ दो महीने पहले संदीप के ससुर और साले ने प्लाट खरीदने के लिए अपनी बेटी के माध्यम से उससे 50 हजार रुपये मांगे थे। संदीप ने कहा था कि लेनदेन का कार्य उसका पिता ही करते हैं उसके पास पैसे नहीं है। उसके इस जवाब से उसकी पत्नी और संदीप आपसी में विवाद हो गया। इस संबंध में सोमवार को भी दोनों पति पत्नी का झगड़ा हो गया था। उसकी पत्नी ने इस संबंध में इसकी शिकायत महिला सेल को भी दे दी थी। महिला सेल ने आकर सोमवार की शाम दोनों परिवार को समझा दिया था। थाना प्रभारी कनीना बताया कि देर शाम मनीषा के भाई पुलिस में जाकर अपनी बहन को साथ ले जाने के लिए कहने लगे। उसके साथ और साथी थे। इस दौरान उन्होंने केवल एक भाई को पुलिस के साथ जाने की अनुमति दी। रात को जब झाड़ली पहुंचे तो बहन को ले जाने की बात कहने लगे तथा संदीप के पिता शिव कुमार ने कहा कि वो सुबह पंचायत के सामने फैसला कर उसको भेज देंगे। रात के समय वो नहीं भेजेंगे। इस दौरान उनका विवाद बढ़ गया। इतनी देर में उसकी पत्नी के भाई साथ आए 7-8 लोग वहां पहुंच गए और उन्होंने संदीप पर चाकू से वार कर दिए। संदीप के अलावा उसके पिता शिव कुमार, छोटा भाई राहुल तथा चचेरे भाई राहुल पर वार किए जिससे वो घायल हो गए। संदीप की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

अवैध संबंध का भी लगाया आरोप
मृतक संदीप के पिता ने पुत्रवधू पर पुलिस और एक पत्रकार के साथ अवैध संबंध होने का आरोप भी लगाया। उसने बताया कि पुलिस कर्मचारी उससे फोन पर बात करता था तथा जांच के बहाने घर बुलाता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तीनों ने मिलकर ही संदीप की मौत का षड़यंत्र रचा था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुलंदशहर में तैनात था संदीप:
संदीप आर्मी में नायब सूबेदार के पद पर कार्य करता था। अभी उसकी ड्यूटी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में थी। दस दिन पहले वह छुट्टी आया था। उसके एक लड़का और एक लड़की है। तीन भाई बहनों में वह सबसे बड़ा था।
पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार
कनीना पुलिस ने सात आरोपियों को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के सतनाली चौक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान संदीप वासी सुंहासड़ा, अनूप वासी सुंहासड़ा, सुनील वासी मांडी दादरी, अजीत वासी भावड़ी, रोहित वासी बुडिन, जतिन वासी बुडिन व मनीषा वासी झाड़ली के रूप में हुई है। घटना स्थल से पुलिस ने चाकू, सरिया और डंडा बरामद किया है।

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक की पत्नी, साले सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वीरवार को उनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।
-उमर मोहम्मद, थाना प्रभारी कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed