फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   50 ponds of Satnali area will be connected to rain water, Rs 2.25 crore will be spent

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली क्षेत्र के 50 जोहड़ों को जोड़ा जाएगा बरसाती पानी से, 2.25 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 16 Nov 2023 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
50 ponds of Satnali area will be connected to rain water, Rs 2.25 crore will be spent
महेंद्रगढ़/सतनाली। सतनाली क्षेत्र में लगातार गिरते भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए पोंड एथोरिटी की ओर से क्षेत्र के 18 से अधिक जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पांच गांवों के छह जोहड़ों को नहरी पानी से भरने के लिए 65 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति भी सरकार से मिल चुकी है। वहीं बरसाती सीजन से पहले सतनाली क्षेत्र के कुल 50 जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़कर वर्षभर पानी भरने की योजना तय की जा चुकी है। इनमें से 17 पर काम पूरा हो चुका है, 14 की स्वीकृति मिल चुकी है छह को एक सप्ताह में स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस समय 65 लाख रुपये की लागत से पांच गांवों के छह जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने के लिए जल्द काम शुरू किया जाएगा। विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि सतनाली क्षेत्र के गांव पथरवा, नावां, जड़वा व सतनाली में 6 जोहड़ नहरी पानी से जोड़े जाएंगे। लिफ्ट कैनाल यूनिट के इंजीनियर-इन-चीफ कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद चार माह से यह फाइल पोंड एथाॅरिटी के पास लंबित थी। अक्तूबर माह में भिवानी में हुई सिंचाई विभाग की बैठक में महेंद्रगढ़-भिवानी सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के सामने इस मामले को उठाया गया था। जिम्मेदारों का दावा है कि आगामी बरसाती सीजन से पूर्व ही सतनाली क्षेत्र के लगभग 50 जोहड़ नहरी पानी से जोड़ने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इन जोहड़ों में वर्षभर पानी रहने से क्षेत्र के लगातार गिरते भूजल स्तर में भी सुधार होगा।
विज्ञापन



पिछले दो सप्ताह के दौरान 14 जोहड़ाें को जोड़ने की मिल चुकी है स्वीकृति
पिछले दो सप्ताह के दौरान 14 जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने की स्वीकृति मिली चुकी है। वहीं चार अन्य जोहड़ों को जोड़ने के लिए पोंड आथाेरिटी की ओर से प्रक्रिया चल रही है। इन 14 जोहड़ों में पानी पहुंचाने के लिए कुल 2.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिम्मेदारों का दावा है कि अगले बरसात के मौसम से पहले सतनाली क्षेत्र में लगभग 50 जोहड़ नहरी नेटवर्क से जोड़ने का काम पूरा कर लिया जाएगा। जड़वा गौशाला के पास वाटर बॉडी बनाने पर भी विभाग काम कर रहा है इसका सर्वे भी पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जोहड़ पर होगी कितनी राशि खर्च:
गांव जड़वा का आनावाला जोहड़ पर सात लाख, सतनाली का दारावाला जोहड़ पर नौ लाख, पुरवाना जोहड़ पर सात लाख, पथरवा ढाणी का जोहड़ सात लाख, गांव नांवा के बानिया वाला जोहड़ पर 15 लाख, गांव श्यामपुरा का मनानी वाला जोहड़ को नहरी पानी से जोड़ने के लिए कुल 22 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।




आगामी बरसाती सीजन से पूर्व सतनाली क्षेत्र के 50 जोहड़ों को नहरी पानी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 17 पर काम पूरा किया जा चुका है, 14 की स्वीकृति मिल चुकी है। हाल ही में छह गांवों के जोहड़ों को जोड़ने के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। साथ ही सात की फाइल तैयार कर सब डिविजन कार्यालय से डिविजन भेजी जा चुकी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
-संजय कुमार, एसडीओ नहरी विभाग महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed