फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   50 people were stung by bees at the cremation ground in Narnaul, 11 people are serious

Narnaul: श्मशान घाट में 50 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा, 11 व्यक्ति गंभीर; बुजुर्ग महिला का था अंतिम संस्कार

Thu, 13 Mar 2025 03:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Mar 2025 03:45 PM IST
सार

मधुमक्खियों के काटने के बाद किसी को उल्टी तो किसी मुंह पर सुजन आ गया। वहीं कुछ लोगों को चक्कर आने लग गए। इसके बाद ग्रामीण उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर गए। उन्होंने बताया कि कुछ लोग निजी अस्पताल में चले गए।

विज्ञापन
50 people were stung by bees at the cremation ground in Narnaul, 11 people are serious
घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के समीपवर्ती गांव नांगल शालू के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान करीब 50 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। इनमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ लोग निजी अस्पताल में भी इलाज करवा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल मुकेश ने बताया कि गांव नांगल शालू में एक बुजुर्ग महिला प्रभाती देवी की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


उसकी मौत के बाद ग्रामीण उसका अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के ही श्मशान घाट पर गए थे। जैसे ही लोग वहां श्मशान घाट पर पहुंचे तो वहां लोगाें पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए लोगों को शव छोड़कर भागना पड़ा। मधुमक्खियों ने करीब 50 से अधिक लोगों को काट लिया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बाद में जब मधुमक्खियां शांत हुई तब मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


मधुमक्खियों के काटने के बाद किसी को उल्टी तो किसी मुंह पर सुजन आ गया। वहीं कुछ लोगों को चक्कर आने लग गए। इसके बाद ग्रामीण उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर गए। उन्होंने बताया कि कुछ लोग निजी अस्पताल में चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुमक्खियों के काटने से ये लोग हुए घायल
मधुमक्खियों के काटने के बाद करीब 11 लोग गंभीर हो गए। इन लोगों में 42 वर्षीय मुकेश कुमार, 87 वर्षीय लख्मीचंद, 55 वर्षीय बलबीर सिंह के अलावा आजाद, ईशान, बाबूलाल, शीशराम, सुनील, संदीप, मनोज व विक्रम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed