फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   5 water tanks will be built in five villages at a cost of Rs 23.25 crore

Mahendragarh-Narnaul News: पांच गांवों में 23.25 करोड़ की लागत से बनेंगे पानी के 5 टैंक

Sat, 29 Jun 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 29 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
5 water tanks will be built in five villages at a cost of Rs 23.25 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिले के जिन गांवों में भूजल स्तर काफी नीचे जा चुका है, वहां अब पानी का टैंक बनाकर जलस्तर में सुधार लाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए अटल भूजल योजना के तहत नांगल चौधरी के बनिहाड़ी, सिरोही बहाली, भुंगारका, गोठड़ी और ढाणी बिसाना (नायन) गांव में पानी का टैंक बनाया जाएगा।
आगामी तीन-चार माह से पहले ही टैंक बनाने का कार्य पूरा होने की संभावना है ताकि इसी मानसून के दौरान पांचों वाटर टैंकों को बरसाती पानी से भरा जा सके। टैंक बनने से भूजल स्तर में तो सुधार होगा ही, साथ ही किसान भी टैंक के पानी से रबी फसल की खेती कर सकेंगे। इसके लिए किसान को ड्रिप प्रणाली का सहारा लेना होगा। गर्मी में सबसे ज्यादा पानी की किल्लत से नांगल चौधरी क्षेत्र में होती है। पानी की समस्या से राहत देने के लिए सिंचाई विभाग भी लगातार प्रयासरत है लेकिन इसके बाद भी जिले में भूजल स्तर में गिरावट हो रही है।
विज्ञापन



नांगल चौधरी में गिरते भूजल स्तर में सुधार के लिए पांच वाटर टैंक बनाए जाएंगे। इस पर 23.25 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। इन टैंकों के लिए टेंडर भी लगा दिए गए हैं, जिसे जल्द छोड़ कर कार्य शुरू करवाया जाएगा। वाटर टैंक बनिहाड़ी, सिरोही बहाली, भुंगारका, गोठड़ी और ढाणी बिसाना (नायन) में बनाए जाएंगे। इन वाटर टैंकों में नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी से जोड़ा जाएगा। जहां से पाइप लाइन डाली जाएगी जिससे बरसात के सीजन में इन वाटर टैंकों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



1700 से 1800 एकड़ में किसान कर सकेंगे सिंचाई
नांगल चौधरी क्षेत्र के बनिहाड़ी, सिरोही बहाली, भुंगारका, गोठड़ी और ढाणी बिसाना (नायन) में वाटर टैंक बनने से 1700 से 1800 एकड़ खेत में किसान आसानी से सिंचाई कर सकेंगे। इससे उपज बढ़ेगी और किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं भूजलस्तर में भी सुधार होगा। अटल भूजल योजना के तहत क्षेत्र में लगातार वाटर टैंक बनाए जा रहे हैं जिससे किसानों को भी फायदा हो रहा है और जल स्तर भी बेहतर हो रहा है। वाटर टैंक बनने से 50 हजार आबादी को फायदा होगा।



वर्जन :


नांगल चौधरी क्षेत्र के बनिहाड़ी, सिरोही बहाली, भुंगारका, गोठड़ी और ढाणी बिसाना (नायन) में 23.25 करोड़ की लागत से पानी के 5 टैंक बनाए जाएंगे। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -अशोक यादव, एसडीओ, सिंचाई विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed