फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   5 MPs to participate in 'Spandana-2021' on the 12th Foundation Day of Haqvi

हकेंवि के 12वें स्थापना दिवस पर ‘स्पंदन-2021 में शिरकत करेंगे प्रदेश के 5 सांसद

Wed, 24 Feb 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
5 MPs to participate in 'Spandana-2021' on the 12th Foundation Day of Haqvi
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर 25 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘स्पंदन-2021‘ का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ करेंगे। रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, सोनीपत से सांसद रमेश चंद्र कौशिक, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह, सिरसा सांसद से सुनीता दुग्गल, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का वीरवार को 12वां स्थापना दिवस है। विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2009 में हुई थी। विश्वविद्यालय स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रो. मूलचंद शर्मा सभागार आयोजित किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण सभी प्रस्तुतियों का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दिनेश गुप्ता, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मोनिका, डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी लाइट वोकल, वेस्टर्न वोकल, इंडियन व वेस्टर्न सोंग, लोकनृत्य एकल नृत्य, हिंदी व अंग्रेजी कविता पाठ सहित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed