फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   496 NCVT seats and 112 SCVT seats have been allocated in the ITI.

Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई में एनसीवीटी की 496 तो एससीवीटी की 112 सीटें आवंटित

Thu, 18 Jun 2026 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
496 NCVT seats and 112 SCVT seats have been allocated in the ITI.
फोटो संख्या:57 आईटीआई में हेल्प डेस्क पर आवेदन करते युवा। संवाद
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय औद्योगिक व प्रशिक्षण संस्थान में नए सत्र में केंद्र और राज्य स्तर की ट्रेड और सीटें आवंटित की गई हैं। इसमें एनसीवीटी (नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) की 23 ट्रेड यूनिट में 496 सीटें जबकि एससीवीटी (स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग) की 5 ट्रेड यूनिट में 112 सीटें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन


राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी। इस दौरान युवा आवेदन के समय एनसीवीटी या एससीवीटी लेवल का चयन कर सकेंगे। अब संस्थानों में हेल्प डेस्क पर ट्रेडों और सीटों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही युवाओं के ट्रेड में दाखिला लेने पर भविष्य में रोजगार संबंधी उपलब्धियों से भी अवगत कराया जा रहा है। अब संस्थान की तीन टीमें गांव और शहर में घर-घर जाकर युवाओं को आईटीआई की जानकारी दे रही हैं और स्टार्टअप व अन्य रोजगार की संभावनाएं बताकर युवाओं को दाखिला के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान में अब 28 ट्रेड यूनिट हैं और इनमें 608 सीटें आवंटित की गई हैं। युवा संस्थान में आकर आवेदन कर रहे हैं। वीरवार को 13 युवा संस्थान में आए और निशुल्क आवेदन किया।
-------
दाखिला के लिए ये दस्तावेज जरूरी
युवाओं को आईटीआई में दाखिला के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, ईमेल, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, नवीनतम फोटो, अतिरिक्त अंक पाने के लिए आवेदक अपना पिता या माताहीन प्रमाण पत्र लगा सकते हैं।

--------------
- वर्जन:
संस्थान में एससीवीटी और एनसीवीटी सीटों का आवंटन किया गया है। अब संस्थान में कुल 28 यूनिट की 608 सीटों पर दाखिले होंगे। युवाओं को संस्थान जागरूक कर रहा है और इसके लिए टीमें भी गठित की गई हैं। -संदीप यादव, इंचार्ज, आईटीआई, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article