{"_id":"5f4400418ebc3e3ca52ae1eb","slug":"49-corona-infected-including-13-members-of-a-family-found-in-mohalla-chaudharyan-narnol-news-rtk5702964197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला चौधरियान में एक परिवार के 13 सदस्यों समेत 49 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला चौधरियान में एक परिवार के 13 सदस्यों समेत 49 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
शहर में बना कटेंनमेंट जोन।
- फोटो : Narnol
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को जिले में 49 नए कोरोना संक्रमित मिले। अकेले नारनौल शहर में 25 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक परिवार के 13 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1440 हो गई है। सोमवार को 29 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 998 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 441 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को सात मोबाइल टीमों ने 614 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 24 अगस्त तक 90129 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 53118 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 25202 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 924 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सोमवार को नारनौल शहर में मिले 25 संक्रमित मामलों में मोहल्ला चौधरियान में एक ही परिवार के 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले। इस परिवार में एक महिला की मौत हुई थी। वहीं हुड्डा सेक्टर में पहले से संक्रमित के संपर्क में आने से परिवार के सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक आईटीबीपी का जवान भी कोरोना पॉजिटिव आया है। जो रविवार को घर पर पहुंचा था। सिविल सर्जन ने बताया कि ज्यादातर मामले एक दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है।
एक डॉक्टर समेत रेहड़ी संचालक मिला संक्रमित
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में एक डॉक्टर सहित रेहड़ी संचालक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद पॉजिटिव डाक्टर को होम आइसोलेशन किया गया, वहीं भुट्टे बेचने वाले रेहड़ी संचालक को कोविड़ अस्पताल पटीकरा भेज दिया है। दोनों पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री तैयार कर सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसएमओ डॉ. अरूण कालरा ने बताया कि गांव मुलौदी का डाक्टर जो कि बुढवाल पीएचसी में कार्यरत हैं। जिसकी पिछले सप्ताह कोविड़ अस्पताल पटीकरा में ड्यूटी लगाई थी, वहां से आने से पहले उनका सैंपल लिया गया था, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव को होम आइसोलेशन किया गया हैं। वहीं दूसरा पॉजिटिव गांव थनवास का है जो कि नांगल चौधरी में स्टेट बैंक के पीछे रहता है और रेहड़ी पर भुट्टे बेचने का काम करता है। जिसका रैंडम प्रक्रिया के तहत सैंपल लिया गया था। जिसके संपर्क में आए करीब 9 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। जिनका मंगलवार को सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
गांव बजाड़ में 9 संक्रमित केस मिले, गांव में संक्रमितों की संख्या 32 हुई
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत बजाड़ गांव में कोरोना के पॉजिटिव केस आने का सिलसिला जारी है। गांव में सोमवार को 9 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये है। अब कुल 32 केस होने के बाद गांव में सैंपलिंग जारी है ताकि गांव में संक्रमण ना फैल सके। गांव में सोमवार को 129 सैंपल लिए गये हैं। सोमवार को दो महिला तथा 7 पुरुष संक्रमित मिले है।
बता दें कि गांव की सरपंच के पति की शोक सभा में सरपंच पुत्र की 14 अगस्त को संक्रमित मिलने के बाद गांव में कोरोना का संक्रमण का विस्तार हुआ है। गांव में सरपंच समेत उसकी दो बहने व आंगनबाड़ी वर्कर भी संक्रमित होने के अलावा तीन पंच भी संक्रमित हो चुके हैं।