फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   47 crore will be spent on renovating the historical heritage sites in Narnaul.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में ऐतिहासिक धरोहरों को संवारे पर 47 करोड़ होंगे खर्च

Thu, 18 Sep 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 18 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
47 crore will be spent on renovating the historical heritage sites in Narnaul.
फोटो 8स्मारकों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास करते विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्
नारनौल। नारनौल में ऐतिहासिक विरासत को संवारने के लगभग 47 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसमें राज्य सुरक्षित स्मारक मिर्जा अली जान की बावड़ी, फोर्ट इस्लामपुर, छत्ता राय बालमुकुंद दास, चोर गुंबद, शोभा सरोवर, त्रिपोलिया गेटवे, पीर तुर्कमान, बावड़ी पॉलीटेक्निक और राज्य सुरक्षित स्मारक मुकुंदपुरा बावड़ी शामिल है।
विज्ञापन

प्रदेश के विरासत और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पर्व के तहत वीरवार को चोर गुंबद व नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 95.17 करोड़ रुपये से राज्य के 20 स्मारकों के जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया। इनमें 9 स्मारक जिला महेंद्रगढ़ के हैं।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि नारनौल की एक अलग पहचान है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार महेंद्रगढ़ जिले के ऐतिहासिक स्मारकों को विश्व पटल पर लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों को सरकार की ओर से 2 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक सूरजकुंड मेले में मनाए जाने वाले दीपावली महोत्सव का भी निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर टूरिज्म विभाग से प्रिंसिपल सेक्रेटरी कलाराम चंद्रन, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी आदि मौजूद थे।

इंसेट


नारनौल के अलावा इन जिलों के स्मारकों का भी होगा जीर्णोद्धार
नारनौल के अलावा कैथल के भाई की बावली के जीर्णोद्धार पर 4 करोड़ 46 लाख 46 हजार, जींद के किला जफरगढ़ के जीर्णोद्धार पर 5 करोड़ 52 लाख 72 हजार और सफीदों किला पर 6 करोड़ 78 लाख 35 हजार, भिवानी के तोशाम किला के पर 5 करोड़ 43 लाख 6 हजार, गुरुग्राम के सोहना में लाल गुंबद पर 6 करोड़ 77 लाख 66 हजार, बादशाहपुर बावली में 4 करोड़ 25 लाख 58 हजार, फरीदाबाद के रानी की छतरी के जीर्णोद्धार पर 1 करोड़ 32 लाख 53 हजार, नूंह के डेहरा मंदिर के जीर्णोद्धार पर 5 करोड़ 32 लाख 30 हजार व तावड़ू के गुंबद परिसर के जीर्णोद्धार पर 1 करोड़ 50 लाख, फरुखनगर के शीशमहल के जीर्णोद्धार पर 4 करोड़ 54 लाख 30 हजार, पलवल के मानपुर स्थित ऐतिहासिक केसुरिया खेड़ा के जीर्णोद्धार पर 2 करोड़ 16 लाख 81 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed