{"_id":"66fb00262de1ebdc530f7304","slug":"455-seats-vacant-in-seven-itis-of-mahendragarh-region-narnol-news-c-203-1-sroh1012-112432-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ क्षेत्र की सात आईटीआई में 455 सीट रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ क्षेत्र की सात आईटीआई में 455 सीट रिक्त
विज्ञापन
फोटो संख्या:81- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में पोर्टल चलने का इंतजार करते
महेंद्रगढ़। दो दिन से साइट नहीं चलने के कारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले नहीं हो सके। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिला लेने के लिए सोमवार को अंतिम दिन था। रविवार और सोमवार को पोर्टल नहीं चलने से दाखिले के लिए पहुंचे विद्यार्थी सुबह से संस्थानों में पोर्टल चलने का इंतजार करते रहे।
वहीं, दाखिला कमेटी पोर्टल खुलने का दिनभर इंतजार करती रही। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के इंचार्ज संदीप सिंह ने बताया कि रविवार व सोमवार को पोर्टल बंद रहने से दाखिला प्रक्रिया नहीं हो सकी। महेंद्रगढ़ क्षेत्र की सात आईटीआई में 455 सीट रिक्त है। सोमवार को सुबह से ही विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए सुबह से ही आईटीआई के चक्कर लगाते रहे। पोर्टल खुलने के बारे में जानकारी पता करते रहे। शाम पांच बजे तक पोर्टल नहीं खुलने पर विद्यार्थियों को निराश वापिस लौटना पड़ा।
महेंद्रगढ़ आईटीआई में सोमवार को 10 विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए पहुंचे जहां पर पोर्टल नहीं चलने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। क्षेत्र के सात औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 455 सीट रिक्त हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़, महिला आईटीआई महेंद्रगढ़, सेहलंग, सतनाली, भोजावास, मालड़ा बास, डेरोली अहीर में 1848 सीट पर 1392 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 455 सीट रिक्त हैं। महेंद्रगढ़ में 172 सीट, तीन संस्थानों में 100 से नीचे सीट, तीन संस्थानों में 50 से भी कम सीट रिक्त हैं।