{"_id":"69371ddca4fbde0d670b7204","slug":"450-students-of-the-block-will-appear-for-the-foundation-level-1-examination-on-10th-narnol-news-c-203-1-mgh1006-122288-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खंड के 450 विद्यार्थी 10 को बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खंड के 450 विद्यार्थी 10 को बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में बैठेंगे
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़---संवाद
- फोटो : -एक्सप्रेस-वे पर हादसाग्रस्त कार को खींचता हाइड्रा। स्रोत यूपीडा
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10 दिसंबर को मिशन बुनियाद की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें खंड के 450 विद्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को दो साल तक बुनियाद के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
महेंद्रगढ़ खंड के विभिन्न गांवों के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है। परीक्षा का मूल उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा से उच्च स्तर पर ले जाना है।
अब 10 दिसंबर को पहले चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें पास होने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के बाद संबोधन कार्यक्रम होगा। इसमें विद्यार्थियों के परिजनों को परीक्षा का उद्देश्य व फायदे बताए जाएंगे।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान स्कूल मुखियाओं को परीक्षा अधीक्षक बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण और निगरानी स्कूल मुखिया को करनी होगी। बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमता का मूल्यांकन करना और बुनियाद की मुख्य परीक्षा के लिए चयनित करना है।
पास करने पर मिलेगी आईआईटी की कोचिंग
परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। कक्षा नौवीं और दसवीं में विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के तहत पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर पाएंगे और साथ में पंचकूला के अनुभवी शिक्षक ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाएंगे। इसके साथ ही चयनित विद्यार्थियों को फाउंडेशन की ओर से वर्दी, किताबें और परिवहन किराया प्रदान किया जाएगा।
वर्जन:
बुनियाद परीक्षा खंड के एक केंद्र पर आयोजित की जाएगी और इसमें 450 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके लिए परीक्षा केंद्र पर तैयारियां व व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए स्कूल मुखिया को निर्देश दिए गए हैं। -अलका, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़