{"_id":"685445121fd0a366d90d4e8a","slug":"45-youths-got-jobs-in-the-employment-fair-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126102-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रोजगार मेले में 45 युवकों को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रोजगार मेले में 45 युवकों को मिली नौकरी
Thu, 19 Jun 2025 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 19 Jun 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 8रोजगार मेले में चयन पत्र के साथ चयनित उम्मीदवार।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। जिला रोजगार कार्यालय और रोजगार समन्वय कमेटी की ओर से वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में 187 युवाओं ने भाग लिया। इसमें 45 छात्रों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र जारी किया गया। युवाओं ने सरकार की इस पहल का स्वागत किया। अतिरिक्त उपायुक्त सुशील कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार देने के लिए मेले का आयोजन किया जाता रहता है।
युवाओं को इस प्रकार के रोजगार मेला में भाग लेना चाहिए। उन्होंने रोजगार मेले में चयनित युवाओं को बधाई दी। जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने बताया कि इस रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर, इंटर इंस्टीट्यूशनल कंप्यूटर सेंटर, फ्रीडम एम्प्लायबिलिटी अकादमी, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई बैंक, नारनौल नव ज्योति बायो फर्टिलाइज़र, जी-4एस, सिक्योर सॉल्यूशन लिमिटेड गुरुग्राम, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन इंडिया गुरुग्राम, एआरजीएल मानेसर व जय भारत मारुति गुरुग्राम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल, सहायक रोजगार अधिकारी जितेंद्र कुमार के अलावा कार्यालय के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।