फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   45,000 rupees withdrawn from bank account by fraud, case registered

धोखाधड़ी से बैंक खाते से निकाले 45 हजार, मामला दर्ज

Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
45,000 rupees withdrawn from bank account by fraud, case registered
नारनौल। महावीर चौकी पुलिस ने मोहल्ला सिलाखाना निवासी क्रांति कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 45 हजार रुपये निकालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में क्रांति कुमार ने बताया कि उसका एक बैंक खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नारनौल शाखा में है।
विज्ञापन

इसका एटीएम कार्ड उसके पास ही रहता है। 7 सितंबर को उसने बैंक ऑफ बड़ौदा महेंद्रगढ़ रोड के एटीएम से 15 हजार रुपये निकाले थे। 13 सितंबर को दोबारा एटीएम से नकदी निकालने की जरूरत पड़ी तो उसे पता चला कि उसके खाते से 45 हजार रुपये किसी ने निकाले हुए है। इस पर 14 सितंबर को उसने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नारनौल शाखा से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि 9 सितंबर को 28500 रुपये, 10 सितंबर को 16500 रुपये निकाले गए हैं। जबकि पीड़ित का कहना है कि उसने अपने खाते से नकदी नहीं निकाली है। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ ठगी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed