फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   422 seats vacant in UG in Government College, admission can be taken till 30

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में यूजी में 422 सीटें रिक्त, 30 तक ले सकते हैं दाखिला

Mon, 22 Sep 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 22 Sep 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
422 seats vacant in UG in Government College, admission can be taken till 30
फोटो संख्या:55- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में यूजी और पीजी कक्षाओं में दाखिला लेने के एक सप्ताह का समय शेष है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पांचवीं बार दाखिले के लिए पोर्टल खोला है। राजकीय महाविद्यालय में यूजी की रिक्त 422 सीटों और पीजी की सात रिक्त सीटों पर 30 सितंबर तक दाखिले होंगे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के दाखिला नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार यादव ने बताया कि विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय में 13 सितंबर को पांचवीं बार रिक्त सीटों पर दाखिला के लिए पोर्टल खोला गया था, जिसकी 17 सितंबर को अंतिम दिन रखा गया। इसके बाद विभाग की ओर से अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में 1280 सीटों पर 858 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है जबकि 422 सीटें रिक्त हैं। शुक्रवार व शनिवार को 22 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीए संकाय में दस, बीकॉम में एक, बीएससी मेडिकल में छह तथा बीएससी नॉन मेडिकल में पांच विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी कक्षा 140 सीटों पर 133 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। सात सीटें रिक्त हैं। शनिवार को एक विद्यार्थी ने दाखिला है। उन्होंने बताया कि 21 से 23 तक महाविद्यालय में अवकाश होने के कारण दाखिला प्रक्रिया नहीं किया जा सकता है। बुधवार को दाखिला प्रक्रिया सुचारू रूप से किया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी आती है तो वह महाविद्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
-----------
यूजी कक्षा में रिक्त सीटों की स्थिति:
संकाय कुल सीट रिक्त
बीए 600 137
बीकॉम 61 19
बीसीए 40 4
बीएससी मेडिकल 160 53
बीएससी नॉन मेडिकल 400 209
---------------------
पीजी कक्षा में रिक्त सीटों की स्थिति:
एमए अंग्रेजी 50 03
एमएससी कैमेस्ट्री 40 04
एमए हिंदी 50 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed