फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   किसानों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना प्राथमिकता: जेपी सैनी

किसानों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना प्राथमिकता: जेपी सैनी

Wed, 27 Mar 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
किसानों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना प्राथमिकता: जेपी सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने मंगलवार को अनाज मंडी का निरीक्षण किया। तमाम सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके बाद कर्मचारियों को बिजली-पानी तथा किसानों के विश्राम व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।

चेयरमैन ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार 28 मार्च से जिले की सभी मंडियों में सरसों की खरीद आरंभ हो जाएगी। जिसके लिए बारदाने का पर्याप्त स्टॉक कर लिया गया है। भंडारण के लिए विभिन्न एजेसियों के गोदामों को हायर किया है। नांगल चौधरी अनाज मंडी में हैफेड खरीद करेगी। मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को बिजली-पानी, सफाई, वाहनों की पार्किंग तथा टोकन व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी है। गेट एक से वाहनों की एंट्री होगी। बाद में उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान एक व्यापारी पर किराए पर चल रही दुकान को दोबारा किराए पर दर्शाकर मार्केट कमेटी का लाइसेंस लेने का आरोप लगाया। शिकायत मिलने पर चेयरमैन ने जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के प्रधान मोतीलाल सेठ व उप प्रधान प्रहलाद पहलवान समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed