फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दोगुना किया पुलिस बल,छत पर भी तैनात रहेंगे कर्मी

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दोगुना किया पुलिस बल,छत पर भी तैनात रहेंगे कर्मी

Wed, 13 Mar 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दोगुना किया पुलिस बल,छत पर भी तैनात रहेंगे कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में नकल रोकने के लिए पुलिस कर्मियों की संख्या को दोगुना कर दिया है। अब यहां आठ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जिसमें दो पुलिसकर्मी छत पर भी तैनात रहेंगे। साथ ही पुलिस पीसीआर भी गश्त करेगी। मंगलवार को फिजिक्स के पेपर में ही पुलिसकर्मियों की संख्या को दोगुना कर दिया है।
बता दें कि राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में बाहरी तत्वों का अत्याधिक हस्तक्षेप था। अमर उजाला ने 8, 9 और 10 मार्च के अंक में इस बारे पोल खोलते हुए समाचार प्रकाशित किए। इसके बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के निर्देश पर उक्त परीक्षा केंद्र में पुलिस कर्मियों की संख्या को दोगुना करने के निर्देश दिए गए। पहले इस केंद्र पर चार पुलिसकर्मी तैनात थे। मंगलवार को उक्त केंद्र पर आठ पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिसमें दो पुुलिसकर्मियों को छत पर तैनात किया गया है। ताकि छत से कूदकर नकल पहुंचाने का प्रयास करने वालों पर नकेल कसी जाएगी। दो पुलिसकर्मी स्कूल के गेट पर तैनात किए गए हैं। अन्य चार पुलिसकर्मी लगातार स्कूल परिसर में गश्त करते रहेंगे। इस केंद्र के लिए थाना की पीसीआर समय समय पर गश्त करेगी। अमर उजाला टीम ने मंगलवार को फिर से इस केंद्र का निरीक्षण किया तो यहां नकल कराने आए युवक काफी दूर खड़े नजर आए। स्टाफ के सदस्यों को भी कार्ड जांचने के बाद ही परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


वर्जन
अब परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की बाधा नहीं है। पुलिस स्टाफ बढ़ाए जाने के बाद काफी राहत मिली है। बाहरी तत्वों को परिसर के दूर ही रखा जा रहा है। अब आठ पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं। सहयोग के लिए स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी भी परीक्षा केंद्र परिसर में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश शर्मा झाड़ली, कंट्रोलर, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़।

फिजिक्स के पेपर में पांच नकलची पकड़े
मंगलवार को 46 परीक्षा केंद्रों पर करीब 4500 विद्यार्थियों ने फिजिक्स की परीक्षा दी। जिसमें पांच नकलची पकड़े गए। कनीना एसडीएम के उड़नदस्ते ने तीन नकलची पकड़े। महेंद्रगढ़ में दो नकलची पकड़े गए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की फ्लाइंग ने महेंद्रगढ़ के चार परीक्षा केंद्रों में छापा मारा।

बवानिया में पहुंची पीसीआर
बवानिया में बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप की सूचना के बाद एएसआई सुमन अपनी टीम के साथ पहुंची। उन्होंने करीब बीस मिनट तक निरीक्षण के बाद बाहरी तत्वों को खदेड़ा। यहां गांव के लोगों ने नकल रोकने के लिए सात सदस्यीय कमेटी बनाई, जिसमें विजय कुमार, अजयपाल, डॉ. राज, राजू प्रजापत, भारत, प्रमिंद्र परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस का सहयोग करते रहे।

पुलिस की तैनाती के कारण दोनों सेंटरों पर पर्ची फेंकने वाले रहे नदारत
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पुलिस की सख्ती के कारण मंगलवार को शहर के दोनों स्कूलों में बाहरी तत्व नदारद रहे। गर्ल्स स्कूल के पीछे स्थायी रुप से एक पुलि स कर्मी तैनात था। ऐसे में नकल कराने वाले परीक्षा केंद्र के पास नहीं आ सके। दूसरी ओर कॉलेज के साथ लगी चहारदीवारी पर भी पुलिस तैनात थी। ऐसा ही हाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल पर भी दिखाई दिया। बुधवार को 12वीं का भौतिक विज्ञान का पेपर हुआ। बता दें कि अमर उजाला तीन दिन से शहर के सेंटरों पर बाहर तत्वों के हस्तक्षेप की खबर प्रकाशित कर रहा है। जिस कारण प्रशासन ने सेंटरों पर पुलिस की सुरक्षा बढ़ाकर नकल पर रोक लगाने का प्रयास किया।


उड़नदस्ते के पहुंचते ही बाहर फेंकी पर्चियां
मंडी अटेली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से संचालित 12वीं कक्षा की परीक्षा में विभाग बेशक नकल रोकने का दावा ठोक रहा है, लेकिन धरातल पर कुछ और ही नजर आ रहा है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है, परंतु परीक्षा केंद्र के अंदर जमकर नकल का बोल बाला चल रहा है। मंगलवार को बारहवीं कक्षा का फिजिक्स विषय का पेपर था। परीक्षा केंद्र के अंदर जमकर नकल चली। जब उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया तो खिड़कियों से परीक्षार्थियों ने पर्चियां बाहर फेंकी गई। खिड़कियों के बाहर पर्चियों का ढेर देखकर इस बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि नकल रोकने में विभाग और प्रशासन के दावे कितने सार्थक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed