{"_id":"5c7ac175bdec2259e364fb8b","slug":"41551548789-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मंत्री के बेटे और गैंगस्टर की फोन कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मंत्री के बेटे और गैंगस्टर की फोन कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो वायरल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सोशल मीडिया पर शनिवार को फोन कॉल रिकॉर्डिंग का एक ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों और शहर में चर्चा का विषय बन गया है। इस ऑडियो में प्रदेश के एक मंत्री के बेटे और गैंगस्टर के बीच बातचीत बताई जा रही है। इसमें मंत्री का बेटा कथित तौर पर अपने राजनीतिक करियर के लिए गैंगस्टर से सहयोग मांग रहा है। करीब 40 मिनट का यह ऑडियो चार-पांच माह पहले का बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी के अनुसार कॉल रिकॉर्डिंग का यह ऑडियो महेंद्रगढ़ जिले में व्हाट्सएप ग्रुप पर जारी किया गया है। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने ग्रुपों पर इसे वायरल करना शुरू कर दिया है। हालांकि फोन कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो किसने वायरल किया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस ऑडियो में दो लोगों की आपसी बातचीत है, जिसमें एक आवाज प्रदेश के एक मंत्री के बेटे की बताई जा रही है। ऑडियो में मंत्री का बेटा गैंगस्टर से गिड़गिड़ाने की मुद्रा में मदद मांग रहा है। दूसरी ओर से गैंगस्टर मंत्री के बेटे को कह रहा है कि आप दूसरे गैंग की मदद कर रहे हो। इस 40 मिनट की बातचीत में मंत्री का नाम भी कई बार लिया गया है। साथ ही कथित तौर पर मंत्री का बेटा अपनी सच्चाई साबित करने के लिए कई बार अपनी बेटियों और अपने पिता की कसम खाता है। इतना ही नहीं चुनाव के समय में की गई मदद को भी स्वीकारता है और अपने पुराने संबंधों का हवाला देता है।
ऑडियो में खनन को लेकर भी जिक्र किया गया है। जिसमें गैंगस्टर ने कहा कि दूसरा गैंग कोलकाता की एक फर्म क्रशर मालिक से हर महीने 50 लाख रुपये की मंथली ले रहा है। जिस पर दूसरी ओर से जवाब देने वाला कथित तौर पर मंत्री का बेटा कहता है कि क्रशर में उनकी पार्टनरशिप है। ऑडियो में नारनौल सीआईए के एक पुलिस अधिकारी का नाम भी आया है। जिसमें कहा गया कि उक्त अधिकारी दूसरे गैंग की लगातार मदद करता रहा। इस बातचीत में पुलिस अधिकारियों को लेकर भी जिक्र है।
विज्ञापन
वर्जन
अभी हमारे पास ऑडियो क्लिप नहीं पहुंची। अगर कोई व्यक्ति शिकायत देता है तो उसके आधार पर जांच करवाई जाएगी। क्लिप में यदि किसी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी का जिक्र है तो उसकी विभागीय जांच कराई जा सकती है।
- चंद्र मोहन, एसपी महेंद्रगढ़।