{"_id":"5c79805abdec22737d20deb1","slug":"41551466586-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार के समय डाली गई सीवर लाइनों की विजिलेंस जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार के समय डाली गई सीवर लाइनों की विजिलेंस जांच के आदेश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने मोहल्ला महायचान में सीवरेज की लाइन डालने के कार्य की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चार साल पहले 14.22 करोड़ रुपये खर्च कर सीवर डाले गए थे। इसके बाद भी समस्या का समाधान क्यों नहीं हुआ। हर बरसात के मौसम में मोहल्ला महायचान में सीवर ओवरफ्लो होकर सीवर का पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मोहल्ला में सीवरेज समस्या समाधान के लिए प्रपोजल तैयार करने के आदेश दिए।
मोहल्ला महायचान शहर के निचले एरिया में है। यहां बरसात के मौसम में पानी भर जाता है। इस एरिया में वर्ष 2011-12 में सीवरेज लाइन डाली गई थी। सीवरेज लाइन डालने के बाद भी इस एरिया की समस्या का समाधान नहीं हो सका।यहां अस्थाई समाधान के तौर पर एक 20 फीट गहरा टैंक बनाकर पंप सेट लगाया गया। पंप सेट पिछले काफी दिनों से खराब होने के कारण अब सर्दी के मौसम में भी इन कॉलोनियों में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होने लगता है। शुक्रवार को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा मौके पर पहुंचे।
यहां भाजपा जिला उपाध्यक्ष शकुुंतला महायच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रमुख सचिन महायच, सुधीर दीवान सहित ने गंदे पानी का टैंक दिखाते हुए बताया कि इस टैंक में दो बच्चे डूबकर मर चुके हैं। सीवरेज लाइन सही नहीं डाले जाने के कारण समस्या आज भी ज्यों की त्यों है। शिक्षामंत्री ने कहा कि इस एरिया में डाली गई सीवरेज लाइनों के कार्य की विजिलेंस जांच कराई जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद डीसी, एसडीएम, नगर पालिका सचिव, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सहित अन्य अधिकारियों को कहा कि जल्द से जल्द यहां के लिए प्रपोजल तैयार करें। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मोहल्ला सराय में बगीची के विस्तार के लिए 10 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।
विज्ञापन
तीन दिन में हटाओ ट्रांसफार्मर....
शिक्षामंत्री ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। जमीन से महज तीन से चार फीट ऊंचाई पर लगे ट्रांसफार्मर को दिखाते हुए कहा कि तीन दिन में यह ट्रांसफार्मर यहां से हटा दिया जाए। पांच मार्च को मौके का मुआयना करूंगा।
बेटे के लिए मांगी मदद...
विधवा संतोष देवी अपने बेटे के लिए मदद मांगने शिक्षामंत्री के पास पहुंची। संतोष ने बताया कि उसका बेटा 22 वर्षीय जोनी पेंटर का काम करता था। 11 मई 2018 को राजस्थान के बुहाना में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोनी की बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें वह घायल हो गया। जोकि पिछले आठ महीने से बिस्तर में है। उसके उपचार पर उधार लेकर साढे़ चार लाख रुपये खर्च कर चुकी है। अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया। न ही किसी तरह की आर्थिक मदद मिली।
14 करोड़ 22 लाख से डाली थी सीवर लाइन
शहर में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 2010 में सीवरेज डालने का काम शुरू किया गया था। जिसमें शहर की 14 से अधिक कालोनियों में 18 इंची सीवरेज लाइन डाली गई थी। यह काम वर्ष 2014 तक पूरा हो सका था। जिस पर 14 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च किए गए थे।