फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कनीना मंडी में भी होगी बाजरे की खरीद शुरू, निदेशक ने जारी किया पत्र

कनीना मंडी में भी होगी बाजरे की खरीद शुरू, निदेशक ने जारी किया पत्र

Tue, 02 Oct 2018 01:11 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
कनीना मंडी में भी होगी बाजरे की खरीद शुरू, निदेशक ने जारी किया पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। अब कनीना मंडी में भी बाजरे की सरकारी खरीद की जाएगी। खरीद के लिए उच्च अधिकारियों ने पत्र जारी कर दिया है। कनीना मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजकुमार कनीनवाल ने बताया कि हलका विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव के प्रयासों से सोमवार एक अक्तूबर को निदेश खाद्य एवं पूर्ति कार्यालय द्वारा कनीना अनाज मंडी में बाजरे की खरीद बारे पत्र जारी किया गया है। इसमें 1, 3, 5 को हैफेड और 2, 4, 6 अक्तूबर को वेयर हाउस द्वारा खरीद की जाएगी। इसके लिए बावल, कनीना व पुन्हाना के उपमंडल अधिकारी नागरिक को मंडी स्तर अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कनीना अनाज मंडी में अंतिम बार बाजरे की सरकारी समर्थन मूल्य पर 2009 में खरीद की गई थी।
बता दें कि जिले की अनाज मंडियों में बाजरे की सरकारी खरीद का शुक्रवार को अतिरिक्त जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़ द्वारा शेड्यूल जारी किया गया था। इसमें कनीना अनाज मंडी का नाम शामिल नहीं था। इस बाबत किसानों, कनीना बार के अधिवक्ताओं, सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने कनीना अनाज मंडी में खरीद आरंभ करने की मांग की थी।
विज्ञापन

सोमवार को जैसे ही कनीना में खरीद का पत्र जारी होने की सूचना मिली किसान रोशन लाल, विजय सिंह, हनुमान सिंह, राजपाल, सूबे सिंह, नवीन कुमार, सुशील कुमार, अमित आदि ने खुशी जताई और हलका विधायक का आभार जताते हुए कहा कि उनको अब अपनी स्थानीय मंडी में ही बाजरा बेचने की सुविधा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महेंद्र सिंह सरपंच भडफ़, कृष्ण सिंह सरपंच ककराला, मोहन सिंह पार्षद, कमल सिंह, हंसराज, अशोक, डा. रवि कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। कनीना मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद आरंभ होने पर व्यापारी ओमप्रकाश लिसानियां, रविंद्र, दीपक कुमार, जीवाराम, किशोर कुमार, मनोज कुमार, भगवानदास, हरिराम आदि ने विस उपाध्यक्ष संतोष यादव का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed