फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शहर के मुख्य पार्क के झूले टूटे, बच्चे मायूस

शहर के मुख्य पार्क के झूले टूटे, बच्चे मायूस

Thu, 19 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
शहर के मुख्य पार्क के झूले टूटे, बच्चे मायूस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर के पार्कों की हालत खस्ता बनी हुई है। सबसे ज्यादा बुरा हाल शहर के सबसे बड़े नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क का है। इस पार्क में डी प्लान के तहत लगाए गए झूले टूट गए हैं। इसके कारण बच्चे झूला झूलने से वंचित हो गए हैं। वहीं, इन टूटे झूलों की कोई सुध तक लेने वाला नहीं है।
शहर के सबसे बड़े नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में डी प्लान के तहत करीब एक साल पूर्व बच्चों के कार्नर में झूले लगाए गए थे। उस समय इन झूलों की लागत करीब दस लाख रुपये थी। मगर कुछ दिन बाद ही ये झूले टूटने लग गए। हालत ये हैं कि अब तक करीब पांच झूले टूट गए हैं। वहीं करीब तीन झूले टूटने के कगार पर हैं। झूले टूट जाने की वजह से पार्क में झूलने के लिए आने वाले बच्चे हताश हैं। बच्चों का कहना है कि प्रशासन को इन झूलों को ठीक कराना चाहिए, ताकि वे इन पर झूलकर अपना मनोरंजन कर सकें।
विज्ञापन


कई तरह के लगाए थे झूले
पार्क में कई तहत के झूले लगाए गए थे। इनमें स्लाइड, सी-सा के अलावा अन्य कई प्रकार के झूल शामिल थे। मगर अब हालत यह है कि इनमें से अधिकतर झूले टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के कार्नर की हालत भी खस्ता
सुभाष पार्क में बने बच्चों के कार्नर की हालत भी खस्ता बनी हुई है। यहां पर चारदीवारी भी टूट गई है। वहीं बच्चों के कार्नर के पास घास भी सही से नहीं उगाई गई। इससे भी बच्चों को काफी परेशानी होती है।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क की हालत बेकार होती जा रही है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। यहां पर अनेक लोग घूमने के लिए आते हैं।
- प्रवेश जैन

वे अपनी बेटी को पार्क में घूमाने के लिए लाते थे, मगर अब झूले टूट गए हैं तो बेटी आने से मना करती है।
- सोनू कौशिक

पार्क के सारे झूले टूट गए हैं। नप को चाहिए कि इन झूलों को जल्द से जल्द ठीक कराए, ताकि बच्चे यहां पर टहलने आएं।
- संदीप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed