फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिक्षामंत्री ने किया शहीद की मूर्ति का अनावरण

शिक्षामंत्री ने किया शहीद की मूर्ति का अनावरण

Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामंत्री ने किया शहीद की मूर्ति का अनावरण
शिक्षामंत्री ने किया शहीद की मूर्ति का अनावरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव खैरोली में वीरवार को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने शौर्य चक्कर से सम्मानित शहीद कृष्ण कुमार की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर शिक्षामंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय को अपग्रेड कर दस जमा दो करने और विद्यालय का शहीद कृष्ण कुमार के नाम से नामकरण करने की घोषणा की। जुलाई में ही इस विद्यालय को अपग्रेड करने की बात कही।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीद राष्ट्र की धरोहर हैं। शहीदों, रणबांकुरों की कुर्बानियों की बदौलत ही हिंदुस्तान सुरक्षित है। शहीद कृष्ण कुमार जैसे अमर शहीदों द्वारा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शर्मा ने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले चुनावों में बीजेपी भारी बहुमत से जीत दर्ज करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर खैरोली की सरपंच ममता देवी एवं ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने गादली जोहड़ की चहारदीवारी के लिए 11 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 10 लाख रुपये, शमशान घाट की चहारदीवारी के लिए 10 लाख रुपये, नरसिंह मंदिर के विस्तार के लिए 11 लाख रुपये, शहीद कृष्ण कुमार स्मारक के विस्तार के लिए 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा सहित 30 मांगों को मंजूरी प्रदान करते हुए कहा कि खैरोली मेरा प्रिय गांव हैं। इसके विकास के लिए धन की कमी नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक ब्रह्मपाल गुर्जर ने देशभक्ति की भावना पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने भी जनसमूह को संबोधित करते केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य देवेंद्र यादव, मार्केट कमेटी चेयरमैन कंवर डालू सिंह, को आप्रेटिव बैंक के चेयरमैन कंवर सिंह यादव, जिला प्रमुख प्रतिनिधि पप्पल यादव, पंचायत समिति सतनाली चेयरपर्सन मोनिका नागर आदि उपस्थित रहे।


मां ने कहा बेटे पर गर्व
शहीद कृष्ण कुमार के बड़े भाई चिरंजीलाल ने बताया कि 5 जुलाई 2012 को साउथ अफ्रीका के कांगों शहर में गोली लग गई थी। गोली लगने के बाद भी हवलदार कृष्ण कुमार ने दो आतंकवादियों को मारा था। कृष्ण कुमार शांति सेना के माध्यम से अफ्रीका भेजा गया था। उनके शहीद होने के बाद 26 अप्रैल 2013 को शहीद कृष्ण की पत्नी मुकेश देवी को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने शौर्य चक्कर भेंट किया था। वीरवार को आयोजित कार्यक्रम में शहीद की मां सरती देवी ने कहा कि उसे अपने बेटे पर गर्व हैं। उसके बेटे ने देश का नाम रोशन किया। पिता गोकलराम ने भी अपने बेटे कृष्ण को बहादुर बेटा बताया। कृष्ण कुमार का छोटा भाई लाल सिंह भी आर्मी में देश सेवा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed