{"_id":"5b37cc3c4f1c1bf67a8b7f8d","slug":"41530383420-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट भी बना दिखावा क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट भी बना दिखावा क
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर पर शिकायत करने के बाद भी नहीं आई बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री को ट्विटर के माध्यम से बिजली समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने पिछले चार दिन से गांव देवनगर रोड पर लाइट नहीं आ रही थी। पिछले पांच छह दिनों से बिजली की व्यवस्था खराब होने को लेकर बार-बार विभाग के शिकायत केंद्र के मोबाइल पर शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन समाधान नहीं हुआ तो संबंधित जेई को समस्या बताई गई। एसई व एक्सईएन को फोन पर भी शिकायत दी। यहां से जल्द समाधान का भरोसा मिला परंतु समस्या ज्यों की त्यों बनी रही।
अधिकारियों के पास शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ तो मामले की जानकारी ट्विट करके मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट पर दी। लेकिन वहां से विभाग के अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिया गया। परंतु 24 घंटे बीतने के बाद भी बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी निराशा मिलने के बाद लोग जोखिम उठाकर खुद या बाजार से बिजली मिस्त्री बुला कर बिजली संबंधित खराबियों को ठीक करा रहे हैं। प्रदेश के लोगों की समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट उपलब्ध हैं परंतु ये भी दिखावा बनकर रह गये हैं। शिकायत का समाधान ना होने पर लोग कंजूमर कोर्ट में जाने की तैयारी में हैं।