{"_id":"59bcde634f1c1b20688b4e27","slug":"41505549923-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिं बोलकर गर्व महसूस करें युवा, तभी बढ़ेगा राष्ट्र भाषा का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिं बोलकर गर्व महसूस करें युवा, तभी बढ़ेगा राष्ट्र भाषा का सम्मान
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी बोलकर गर्व महसूस करें युवा : अनिल
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। श्रीराम स्कूल के चेयरमैन अनिल मांदी ने कहा कि हिंदी सबसे प्राचीन भाषा है, जो बोलने में आसान तथा सीखने में सरल है। युवाओं को हिंदी बोलकर गर्व महसूस करना चाहिए, तभी राष्ट्र भाषा का सम्मान बढ़ेगा।
हिंदी राष्ट्र का गौरव कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मांदी ने कहा कि हिंदी भाषा पढ़ने से आत्मिक खुशी मिलती है, लेकिन आधुनिक युग में युवा पीढ़ी अंग्रेजी भाषा की ओर अग्रसर हो गई। अंग्रेजी सीखना या बोलना गलत नहीं, किंतु अपनी मातृभाषा की अनदेखी करना उचित नहीं है। इस दौरान हिंदी पर आधारित बच्चों की भाषण स्पर्धा कराई गई। प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा की कोमल ने प्रथम, आरती ने द्वितीय तथा पंकज ने तृतीय स्थान हासिल किया। ज्योति, कल्पना, ममता को ग्यारहवीं कक्षा में विजेता घोषित किया गया। दसवीं कक्षा में भारती, अजय कुमार, प्रियांशु का भाषण सर्वश्रेष्ठ रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा, राजपाल, दरियाव व धर्मबीर दहिया आदि मौजूद थे।