{"_id":"59a2f7584f1c1b1d4e8b4772","slug":"41503852376-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। खंड के गांव बिहाली की अनुसूचित जाति के चौपाल के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण बस्ती के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इस ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
बस्ती के निवासी लोकराम पंच, हंसराज, धनपत, जोगेंद्र, सुरेंद्र, सतबीर, बिरेंद्र, राजेश, रणबीर, बाबूलाल आदि ने बताया कि हरिजन चौपाल के पास बिजली के लगे ट्रांसफार्मर पर लगभग 200 मीटरों का भार होने के साथ-साथ हरिजन चौपाल में बनी सार्वजनिक वाटर सप्लाई को भी जोड़ा हुआ है। यह ट्रांसफार्मर 63 केवी का होने के कारण इतना भार उठाने में असक्षम साबित हो रहा है। आए दिन ट्रांसफार्मर पर स्पार्किंग होकर तार टूट जाते हैं, जिससे रात के समय बिजली गुल रहती है। उक्त लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की इस हालत के चलते वाटर सप्लाई की मोटर भी हर दो-तीन दिन में जल रही है। मोटर जलने के कारण ग्राम पंचायत को जहां आर्थिक नुकसान हो रहा है वहीं बस्ती के लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली के ट्रांसफार्मर को बदलकर अधिक क्षमता का लगाया जाए या फिर सार्वजनिक वाटर सप्लाई के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाएं, ताकि उन्हें समस्या न हो।