{"_id":"6a47f5d3dfec908fe30bc432","slug":"4018-candidates-will-take-the-htet-in-mahendragarh-today-robust-arrangements-made-for-bus-services-and-security-narnol-news-c-196-1-nnl1010-142070-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आज महेंद्रगढ़ में 4018 अभ्यर्थी देंगे एचटेट, बस सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आज महेंद्रगढ़ में 4018 अभ्यर्थी देंगे एचटेट, बस सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन
फोटो 09: परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली। स्रोत: विभाग
- फोटो : पुलिस गिरफ्त में रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी। स्त्रोत: विभाग
नारनौल। जिले में 22 परीक्षा केंद्रों पर 12793 अभ्यर्थी एचटेट देंगे। परीक्षा तीन लेवल में दो दिनों तक अलग-अलग शिफ्टों में होगी। वहीं, 4 जुलाई को लेवल-3 की परीक्षा महेंद्रगढ़ उपमंडल में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक 4018 अभ्यर्थी देंगे।
इसी प्रकार 5 जुलाई को दो परीक्षाएं होंगी। लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक 6854 अभ्यर्थी परीक्षा और लेवल-1 की परीक्षा उसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक 1921 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नारनौल उपमंडल में केवल लेवल-2 की परीक्षा होगी जबकि बाकी सभी परीक्षाएं महेंद्रगढ़ उपमंडल में होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि दिव्यांग और नेत्रहीन अभ्यर्थियों को परीक्षा में विशेष छूट दी गई है। उन्हें प्रति घंटे 20 मिनट के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा, ताकि वे बिना परेशानी के परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश समय भी तय किया गया है। सुबह की शिफ्ट के लिए प्रवेश 7:50 बजे और शाम की शिफ्ट के लिए 12:50 बजे से शुरू होगा।
प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं। फ्लाइंग स्क्वाड टीमों का गठन भी किया गया है जो औचक निरीक्षण करेंगी। नारनौल में 7 और महेंद्रगढ़ में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
उपायुक्त ने केंद्रों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो। पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह सुनिश्चित की जाएं।
छात्रों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से बस सेवा भी उपलब्ध कराई गई है जिससे वे सामान्य किराए पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।
महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर की अनुमति होगी, लेकिन अंगूठी, चैन, बालियां जैसे आभूषण प्रतिबंधित रहेंगे। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक प्रतीक साथ रखने की छूट दी गई है।
यहां ले सकते हैं जानकारी
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षार्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेने के लिए 9416977366, 9416373246 व 972986 3601 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी परीक्षार्थी को सेंटर पहुंचने या अन्य किसी भी तरह की परेशानी होती है, तो वे तुरंत 112 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। इसके अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से भी दूरभाष नंबर 01664-254302, 254304, 254601, 254604 व व्हाट्सएप नंबर 8816840349 नंबर जारी किए हैं।