Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   400 new self-help groups will be formed by March 31, and 210 have already been created.

Mahendragarh-Narnaul News: 31 मार्च तक 400 नए स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे, अब तक 210 बन चुके

Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
400 new self-help groups will be formed by March 31, and 210 have already been created.
फोटो 05 रोशनी देवी
नारनौल। साल 2025 महिलाओं के लिए मिला जुला रहा हालांकि महिलाओं की सुविधा के लिए शहर में कोई खास इंतजाम तो नही हैं लेकिन इसके बावजूद महिलाएं सीमित संसाधन के बावजूद भी अपनी मेहनत के दम पर जिले का नाम रोशन कर रहीं हैं। दूसरी ओर महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार व प्रशासन की ओर से महिला समृद्धि योजना के तहत जिले में 400 नए स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

न हॉस्टल व न ही पिंक बैंक
शहर में कामकाजी महिलाओं के लिए न तो कोई हॉस्टल है और न ही बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके अलावा शहर में महिलाओं के लिए कोई पिंक बैंक की सुविधा है और न ही ऐसी कोई योजना प्रस्तावित है। हालांकि इसके पीछे कारण यह है कि शहर में न तो कोई बड़ी इंडस्ट्री है व नही कोई बड़ा कॉल सेंटर है। इसके अलावा प्राइवेट सेक्टर व सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिलाएं आसपास के क्षेत्र व जिले की ही हैं।
विज्ञापन

महिला कॉलेज के हॉस्टल में हैं 21 लड़कियां
महिला कॉलेज में एकमात्र हॉस्टल है जहां 30 कमरे में 60 बेड की व्यवस्था है और यहां फिलहाल 21 छात्राएं ही रह रही हैं। इससे स्वत: ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में हॉस्टल बनाए जाने की दरकार है भी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नप में है एक मात्र फीडिंग सेंटर
लघुसचिवालय से लेकर अन्य किसी दफ्तर या महिला थानों में कहीं कोई फीडिंग सेंटर की व्यवस्था नहीं है। शहर में एक मात्र फीडिंग सेंटर मौजूद है, जो नगर परिषद में स्थित है। इसके अलावा वन स्टॉप सखी सेंटर में आने वाली पीड़िताओं के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था है जहां वह अपने छोटे बच्चों को फीडिंग करा सकती हैं।
बॉक्स
साल 2025 में अब तक लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 32,141 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 31,963 महिलाएं इसकी पात्र हैं और 31,947 की पेंशन बन चुकी है। शेष की पेंशन भी जल्द ही बना दी जाएगी। इसी प्रकार बीमा सखी योजना एलआईसी की योजना है और यह योजना 9 दिसंबर 2024 को मोदी ने पानीपत से लॉन्च की थी। इस योजना के तहत 18 से 65 साल की कोई भी महिला इसकी पात्र हैं और जिले में 436 महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। महिला समृद्धि योजना के तहत डीआरडीए की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 में 400 नए स्वयं सहायता समूह बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया था। इस पर काम करते हुए अभी तक 210 नए समूह शुरू किए जा चुके हैं। साथ ही जिले में अभी तक 1773 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं।


उपलब्धि 2025...
1. गीता महोत्सव में बेची 700 किलो खिचड़ी
2017 में गांव बवानियां में बनारसी देवी ने एक स्वयं सहायता समूह की शुरूआत की थी। इस समूह द्वारा हर प्रकार के अचार के साथ साथ मोटे अनाज से बने लड्डू, बिस्कुट, नमकीन व खिचड़ी आदि बनाए जाते हैं। बनारसी देवी ने 06 से 23 नवंबर 2025 में पंचकूला में आयोजित गीता महोत्सव में 700 किलो खिचड़ी सहित कुल 4 लाख के अन्य उत्पाद बेचे थे। इनमें अकेले 3 लाख रुपये की खिचड़ी शामिल है। इसी के मद्देनजर सीएम नायब सिंह ने 2100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया था। इसके अलावा उन्हें इसी साल 8 मार्च 2025 को महिला दिवस पर 21 हजार व और मार्च में ही किसान दिवस पर 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार सीएम के हाथों मिल चुका है।

2. संगीता ने प्री नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड अपने नाम किया
15 दिसंबर 1984 को गांव डेरोली अहीर में एक किसान परिवार में जन्मी संगीता यादव 18 साल की उम्र में खेलते समय छत से गिर गई थी। इस दौरान स्पाइनल इंजरी के चलते उनके पैर नाकाम हो गए थे। संगीता उस समय 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी। अपनी लाचारी को अपने हौसले के आगे जीतने नहीं दिया और 2022 में शूटिंग सीखना शुरू किया। लगातार चार पांच साल के कड़े अभ्यास के दम पर इसी साल 2025 में नवंबर में 13 से 17 नवंबर को देहरादून में आयोजित प्री नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड व 10 दिसंबर को दिल्ली में हुई नेशनल पैरा शूटिंग टीम इवेंट में गोल्ड अपने नाम किया है। संगीता ने अब हाल ही में हुए इंडियन टीम के वर्ल्ड कप ट्रायल में क्वालीफाई भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed