फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   40 deaths due to heart attack in three months due to freezing of blood in cold

Mahendragarh-Narnaul News: ठंड में खून जमने से तीन माह में हार्ट अटैक से 40 मौतें

Fri, 02 Feb 2024 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
40 deaths due to heart attack in three months due to freezing of blood in cold
महेंद्रगढ़। जिले में तीन माह के दौरान करीब 40 लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। नागरिक अस्पताल में हुए पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि इनमें से अधिकांश का अधिक ठंड के चलते खून जमने से हार्ट फेल हुआ है। सभी की उम्र 50 से अधिक है। इस समय क्षेत्र में हर 10वां व्यक्ति उच्च रक्तचाप का शिकार हो रहा है, जिसके कारण हार्ट अटैक की समस्या अधिक हो रही है। घटता शारीरिक श्रम, फास्टफूड व खानपान के बदलावों के कारण हार्ट अटैक का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आपको हृदय विफलता है, तो आपका हृदय आपके शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त रक्त की आपूर्ति नहीं कर सकता है। इसके लक्षण धीरे-धीरे विकसित हो सकते हैं। कभी-कभी हृदय विफलता के लक्षण अचानक शुरू हो जाते हैं। गतिविधि के दौरान या लेटते समय सांस की तकलीफ, थकान और कमजोरी, पैरों, टखनों में सूजन, तेज या अनियमित दिल की धड़कन, तरल पदार्थ जमा होने से बहुत तेजी से वजन बढ़ना हार्ट अटैक के लक्षण हो सकते हैं। अधिक ठंड होने कारण खून जमने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। नवंबर से जनवरी के दौरान ही क्षेत्र में 40 से अधिक लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


इन्हें होता है हार्ट अटैक का अधिक खतरा
विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापा, धूम्रपान, एल्कोहल का बहुत ज्यादा सेवन हार्ट फेल के खतरे को बढ़ा देता है। डायबिटीज, हाई रक्तचाप और कोरोनरी आर्टरीज डिजीज वाले मरीजों को भी इसका खतरा बना रहता है। एनाबॉलिक स्टेरॉयड या कैंसर की दवाएं भी हार्ट की हेल्थ को प्रभावित करती हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुषों को हार्ट फेल का खतरा ज्यादा होता है। 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में हार्ट फेल का खतरा अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च रक्तचाप दिल की विफलता का आम कारण है। समय के साथ, उच्च रक्तचाप हृदय को कड़ी मेहनत करने का कारण बन सकता है, जिससे हृदय की मांसपेशियों की क्षति और हार्ट फेल होने जैसी दिक्कत हो सकती है। अधिक ठंड लगने के कारण रक्त प्रवाह अपने शरीर से दिल की ओर बढ़ने लग जाता है। उसकी वजह से दिल काम करना छोड़ देता है, जिनका दिल कमजोर होता है वह अधिक ठंड के मौसम में विशेष सावधानी रखें, जिन्हें उच्च रक्तचाप की समस्या है वह खास ध्यान रखें। समय-समय पर योग करते रहे। शरीर को गर्म रखने के लिए थोड़े अधिक गर्म कपड़े पहने। ठंडा पानी पीने से बचे व तेज गर्म पानी के स्नान से बचे।
-डॉ. विवेक एमबीबीएस, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed