फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4 nominations received till the last day for the by-election of Ward No. 16

Mahendragarh-Narnaul News: वार्ड नंबर 16 के उपचुनाव के लिए अंतिम दिन तक आए 4 नामांकन

Fri, 27 Oct 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
4 nominations received till the last day for the by-election of Ward No. 16
नारनौल। नगर परिषद नारनौल के वार्ड नंबर 16 के उपचुनाव के लिए नामांकन का वीरवार को अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन तक कुल चार नामांकन आए। इनमें एक महिला व 3 पुरुष शामिल है। नामांकनों की जांच 27 अक्तूबर शुक्रवार को की जाएगी। 28 अक्तूबर को नामांकन वापसी के साथ ही बचे हुए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न दिए जाएगे। वहीं 5 नवंबर को चुनाव करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद नारनौल के वार्ड नंबर 16 की महिला पार्षद का चुनाव के कुछ माह बाद बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसके बाद से वार्ड नंबर 16 की पार्षद सीट खाली हो गई थी। जिसके लिए विभाग द्वारा उक्त वार्ड में उपचुनाव करवाने के लिए संबंधित विभाग को लिखा था। जिसके बाद हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा गत 12 अक्तूबर को नारनौल नगर परिषद के उक्त वार्ड सहित प्रदेश की परिषद व पालिकाओं के उपचुनाव करवाने संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके तहत उपचुनाव की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


अंतिम दिन तक कुल चार उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र
चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत अंतिम दिन वीरवार 26 अक्तूबर तक कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। जिसमें बुधवार को विशाल सैनी व मनीषा सैनी ने नामांकन पत्र भरा। वहीं वीरवार अंतिम दिन संजय व विकास ने नामांकन पत्र भरकर दावेदारी जताई है। आए हुए नामांकनों की शुक्रवार 27 अक्तूबर को जांच व छंटनी की जाएगी। 28 अक्तूबर यानि शनिवार को उम्मीदवार नामांकन वापसी ले सकते हैं। इसी दिन उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएगे। वहीं 5 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed