फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   3928 vaccinated at 26 centers including 3637 elderly

टीकाकरण: 26 सेंटरों पर 3637 बुजुर्गों समेत 3928 को लगा टीका

Thu, 18 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
3928 vaccinated at 26 centers including 3637 elderly
जिले में 26 केंद्रों पर वीरवार को बुजुर्गों समेत अन्य को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया। वीरवार को 3637 बुजुर्ग समेत 3928 लोगों को टीका लगा। जिले अभी तक करीब बीस हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल नारनौल, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, अटेली, कनीना, दौचाना, नांगल सिरोही, सतनाली, मालाबास, सेहलंग और भोजावास समेत 26 केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है। इन सेंटरों पर करीब 3637 बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का पहला और दूसरा डोज दिया गया। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीकाकरण को बढ़ाया जा रहा है। हेल्थ विभाग ने सेंटर पर सौ बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन दोनों प्रकार के टीके मिलाकर करीब 3637 बुजुर्गों को टीका लगाया गया। इसमें नारनौल में 89, रामपुरा में 38, दौचाना में 247, बहलाकलां में 187, छिलरो में 51, बिगोपुर में 99, सीहमा में 156, सेहलंग में 283 और महेंद्रगढ़ में 62 बुजुर्ग समेत अन्य सेंटरों पर टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed