फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   38 new corona virus infections found in district, 63 patients recovered

जिले में 38 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले, 63 मरीज हुए ठीक

Wed, 09 Sep 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
38 new corona virus infections found in district, 63 patients recovered
जिले में बुधवार को 38 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2261 हो गई है। वहीं 63 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 1773 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक जिले में 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 485 केस अभी भी एक्टिव हैं। अभी भी कोरोना के मामले में नारनौल शहर हॉट स्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि घर से निकलते ही सामाजिक दूरी और मास्क जरूर लगाए। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को चार मोबाइल टीमों ने 343 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में नौ सितंबर तक 96368 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 57965 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 39273 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1057 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 34 केस एंटीजन टेस्ट से आए हैं। वहीं नारनौल के मोहल्ला कैलाश नगर में एक परिवाी के तीन लोग कोरोनास्त्रत्त् मरीज मिले हैं। मोहल्ला गुरु नानकपुरा में दंपति कोरोना वायरस से सरंक्रमित मिला है। इसके अलावा मोहल्ला कायस्तवाड़ा, मोहल्ला देवस्थान, मोहल्ला फ्रांसखाना, पुरानी मंडी नारनौल और मोहल्ला भाटवाड़ा में -एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी पहले से आए मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। पुलिस लाइन में पहले एक पुलिस कर्मी कोरोना मरीज मिला था। अब उसके परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला रावका में तीन लोग एक ही परिवार के संक्रमित मिले हैं। नई मंडी निवासी एक निजी बैंक में कैशियर है। बात दें कि रक्षा बंधन के बाद से ही नारनौल में लगातार कोरोना वायरस के केस आ रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची
ढाणी किरारोद-2,मोहल्ला कैलाश नगर नारनौल-3,मोहल्ला गुरु नानकपुरा-2, नांगल चौधरी-3,सेहलंग-1,खेड़ी-4, मोहलड़ा-1,मोहल्ला कायस्तवाड़ा नारनौल-1,रामबास-1,भांखरी-1,बदोपुर-1,मांदी-1,मोहल्ला देवस्थान नारनौल-1, मोहल्ला फ्रांसखाना नारनौल -1,पुरानी मंडी नारनौल-1,मोहल्ला भाटवाड़ा नारनौल-1,करीरा-2,बजाड़ -1,मोहल्ला सोसायटी कॉलोनी महेंद्रगढ़ -1,नारनौल पुलिस लाइन-3,मोहल्ला राव का नारनौल-3,नई मंडी नारनौल -1, कपूरी -2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed