{"_id":"6802959b88582937090a2884","slug":"350-meter-road-in-mohalla-khatikan-is-in-bad-condition-since-13-years-people-are-troubled-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116528-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला खटीकान में 350 मीटर सड़क 13 वर्ष से बदहाल, लाेग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ला खटीकान में 350 मीटर सड़क 13 वर्ष से बदहाल, लाेग परेशान
Fri, 18 Apr 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- मोहल्ला खटीकान से 11 हट्टा बाजार तक सड़क मार्ग बदहाल अवस्था में--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। मोहल्ला खटीकान में 350 मीटर सड़क 13 वर्षों से बदहाल पड़ा है। इसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। यह मार्ग 350 मीटर लंबा व करीब 30 मीटर चौड़ा है। 11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है।
इस मार्ग से दो से दो हजार वाहनों का आवागमन रहता है।आसपास के गांवों के ग्रामीण भी इसी रास्ते से सब्जी व अन्य सामान लेने के लिए आते हैं। सड़क मार्ग टूटा होने के कारण वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पिछले वर्ष इस मार्ग को लेकर टेंडर लगाए गए थे लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया।
11 हट्टा बाजार से स्टेट हाईवे का लगभग डेढ़ किलोमीटर रोड 2008 में बनाया गया था। रोड बनने के दो साल बाद ही रोड टूटने लगा था तब से 11 हट्टा बाजार से मोहल्ला वाल्मीकि तक पूरा टूटा हुआ है। अनेक स्थानों पर तो रोड दिखाई नहीं देता। इस मार्ग पर दो मंदिर, एक अस्पताल, स्कूल, मस्जिद, मांसाखोरों की दुकान, कबाड़ की दुकानें, पटवार घर स्थित है। लोग लघु सचिवालय में इसी मार्ग से जाते हैं। छात्राएं भी महाविद्यालय में इसी रास्ते से जाती हैं। यह छोटा व आसान रास्ता भी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
रोड टूटा होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानों में धूल जम जाती है। नगरपालिका लंबे समय से इसकी सुध लेना ही भूल गई। - धन सिंह
-- -- -- -- -- -- -- -- -
यह मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है। स्टेट हाईवे 148 बी को शहर से जोड़ने वाला सबसे सुगम मार्ग है। हालात ऐसे बने हैं कि यहां वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। लक्खी चौहान
-- -- -- -- -- -- --
टूटे रोड के साथ-साथ नालियां भी टूटी हुई है जिसके कारण नालियों का पानी भी रोड पर आ जाता है। रोड पर पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है।- मनोज खन्ना
-- -- -- -- -- -- -- --
यह रोड बाजार से स्टेट हाइवे से जोड़ता है। यहां से हजारों लोग आवागमन करते हैं। इस मार्ग पर मंदिर, स्कूल, मस्जिद, दुकानें बनी हुई है। शहर का अति व्यस्त मार्ग होने के बावजूद भी बदहाल है। - घनश्याम सैन
-- -- -- -- -- -- -- --
जल्द ही इस मार्ग निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर पास होने के बाद इस सड़क मार्ग का निर्माण करवाया जाएगा। शहर में जहां भी मार्ग टूटे हुए उनका का भी निर्माण करवाया जाएगा। इस समय शहर में अनेक सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
-- - रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका, महेंद्रगढ़।