फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   35 doctors including eight specialists found

जिले को आठ विशेषज्ञ समेत 35 चिकित्सक मिले

Fri, 12 Aug 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
35 doctors including eight specialists found
नारनौल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को तैनाती के लिए 847 चिकित्सकों का सूची जारी की है। इनमें महेंद्रगढ़ जिले को 35 चिकित्सक मिले हैं। इनमें आठ विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। इनमें फिजिशियन कोई नहीं है। इन चिकित्सकों के पदभार ग्रहण करने के बाद भी 28 चिकित्सकों के पद खाली रहेंगे। अकेले महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में चिकित्सक के 25 पद खाली हैं।
विज्ञापन

सूची में नारनौल को 10, महेंद्रगढ़ को 2, कनीना 4, सतनाली 4, दौचाना 1, नां. सिरोही 3, अटेली 3, नांगल चौधरी 3, सेहलंग 2, सिरोही बहाली 1 तथा सीहमा को एक चिकित्सक मिला है। अब जल्द ही ये चिकित्सक कार्यभार ग्रहण करेंगे। इससे चिकित्सा सेवा पटरी पर आएगी और मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। जिले को मिले आठ विशेषज्ञ चिकित्सक मिले हैं। इनमें नागरिक अस्पताल नारनौल को एमडी बायोकेमेस्ट्री, एनीस्थिसिया, डीएनबी ऑर्थो, बाल रोग विशेषज्ञ, ऑर्थोपेडिक्स, एमडी रिस्पायरेटरी, एमएस गॉयनोलॉजिस्ट शामिल हैं। अभी भी फिजिशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट का अभाव है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के सरकारी अस्पतालों में काफी समय से चिकित्सकों की कमी चल रही थी। जिले के अंदर चिकित्सकों के लगभग 178 पद सृजित हैं इनमें लगभग 63 पद रिक्त पड़े हुए थे। वर्कलोड अधिक होने की वजह से एक चिकित्सक को प्रतिदिन 100 से 150 मरीजों की ओपीडी करनी पड़ रही थी। जिले में प्रतिदिन 4 हजार से अधिक ओपीडी हो रही हैं लेकिन मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों पर पूर्ण सेवा नहीं मिल पा रही थी। लगभग 13 लाख जनसंख्या वाले जिले में एक भी फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट तथा गॉयनोलॉजिस्ट नहीं थे मजबूरी में मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-
एक बार फिर हुआ महेंद्रगढ़ के साथ भेदभाव
महेंद्रगढ़ को एक बार फिर सरकार के भेदभाव का शिकार होना पड़ा है। नागरिक अस्पताल के अंतर्गत लगभग 80 गांव तथा महेंद्रगढ़ शहर पड़ता है। तीन वर्ष पहले अस्पताल का नागरिक अस्पताल दर्जा मिला था। उसके अनुसार अस्पताल में 42 सृजित पद हैं वर्तमान में अस्पताल के अंदर 25 पद रिक्त पड़े हुए हैं। बावजूद इसके महेंद्रगढ़ अस्पताल को दो ही चिकित्सक मिले जबकि जिले के कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को तीन से चार चिकित्सक मिले हैं।

-
केंद्र का नाम - एमओ मिले
नागरिक अस्पताल नारनौल - 10
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ - 02
उपमंडल स्तरीय अस्पताल कनीना - 04
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली -04
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौचाना - 01
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ना. सिरोही - 03
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली - 03
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नां. चौधरी -03
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग - 02
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सिरोही बहाली -01
प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सीहमा - 02
-
वर्तमान में यह है अस्पतालों में चिकित्सकों की स्थिति:
केंद्र का नाम - सृजित पद - रिक्त पद
नागरिक अस्पताल नारनौल - 42 - 15
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ - 42 - 25
उपमंडल स्तरीय अस्पताल कनीना - 11 - 03
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनाली - 07 - 02
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौचाना - 07 - 04
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नां. सिरोही - 07 - 03
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अटेली - 07 - 03
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल चौधरी - 07 - 05
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेहलंग - 07 - 02
20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - 40 - 07
---
वर्जन:
सरकार की ओर से चिकित्सकों की लिस्ट एक दो दिन में जारी होनी थी लेकिन आज जारी हुई है, इसकी जानकारी नहीं है। लिस्ट शाम को जारी हुई होगी तो शनिवार को देखकर बताया जा सकता है।- डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed