{"_id":"6a494a1deebc8222c30336a4","slug":"3458-candidates-took-the-level-3-exam-at-13-centers-in-mahendragarh-narnol-news-c-203-1-mgh1006-127931-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के 13 केंद्रों पर 3,458 परीक्षार्थियों ने दी लेवल-3 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के 13 केंद्रों पर 3,458 परीक्षार्थियों ने दी लेवल-3 की परीक्षा
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- परिक्षार्थी की जांच करते कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़/नारनौल। महेंद्रगढ़ में शनिवार को 13 केंद्रों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-3 (पीजीटी) 3,418 परीक्षार्थियों ने दी जबकि 560 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर सामान्य रहा लेकिन राजनीति विषय के प्रश्न कठिन लगे। कुछ ने हिंदी और अंग्रेजी प्रश्नों के मिलान में क्लेरिकल त्रुटियों की भी बात कही।
परीक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया दोपहर 12:50 बजे शुरू हुई। हर केंद्र पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए और केंद्र बाहर लोगों के एकत्र होने पर रोक रही। इसमें सभी प्रवेश पत्र जांचे गए और साथ ही कपड़े व जूते निकलवाकर जांच की। बिना जांच के किसी परीक्षार्थी का अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
केंद्रों की जांच के लिए एसडीएम योगेश सैनी की टीम, डीईओ डॉ. विश्वेश्वर कौशिक, डीसी अनुपमा अंजलि व अन्य टीमों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही केंद्रों के बाहर कंप्यूटर की दुकानें व अन्य दुकानों पर भी पुलिस की निगरानी रही।
विज्ञापन
शहर के डूलाना रोड पर यातायात व्यवस्था थोड़ी प्रभावित रही। इस दौरान वाहन लेकर आने वाले परीक्षार्थियों के कारण रोड पर आते व जाते समय जाम जैसी स्थिति बनी रही।
बसों में किराया देकर पहुंचे परीक्षार्थी
रोडवेज प्रबंधन की ओर से परीक्षार्थियों को बस सुविधाएं दी गई, लेकिन उनसे किराया लिया गया। शहर में बस स्टैंड से केंद्र तक 10 रुपये जबकि अन्य दूरी से सवारी बस में आने वाले परीर्थियों से तय किराया ही लिया गया।
आज लेवल-1 और 2 की परीक्षा में बैठेंगे 8775 परीक्षार्थी
रविवार को जिले में एचटेट लेवल-1 और 2 की परीक्षा होगी। नारनौल के सात परीक्षा केंद्रों बनाए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि परीक्षार्थियों की एंट्री सुबह 7:50 बजे से शुरू होगी। जिले में एचटेट के लिए कुल 12,793 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं जिनमें लेवल-1 के 1,921, लेवल-2 के 6,854 और लेवल-3 के 4,018 परीक्षार्थी शामिल हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और उड़नदस्तों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
परीक्षार्थी बोले-राजनीति विषय रहा कमजोर
पेपर वैसे तो ठीक रहा है। इसमें राजनीति विषय से आए प्रश्न काफी कठिन रहे। इनके उत्तर देने में कंफ्यूजन रहा। इनके अलावा पेपर आसान रहा है।
-ललिता, महेंद्रगढ़
-- --
पेपर में हिंदी और अंग्रेजी प्रश्नों में मिलान उचित नहीं हो रहा था। इसमें क्लेरिकल मिस्टेक भी थी। इसके चलते प्रश्नों के उत्तर देने में कुछ कठिनाई रही। -नितिन, कनीना
-- --
मैं दो साल से तैयारी कर रहा हूं, इसलिए मेरे लिए तो आसान रहा है। इसमें किसी प्रकार का मुश्किल नहीं लगा। सामान्य प्रकार के प्रश्न ही आए हुए थे। -हेतराम, अटेली
-- -- -
मैं तो पांच माह से तैयारी कर रहा हूं और इस बार मेरिट में आने की उम्मीद है। पहली बार पेपर दिया है, लेकिन उत्तर काफी हद तक ठीक हैं।-आशीष, डूलाना
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
जिला में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित की गई। किसी प्रकार का नकल संबंधी मामला सामने नहीं आया। परीक्षा में 4,018 में से 3,458 विद्यार्थी उपस्थित रहे। पुलिस की ओर से परीक्षा में सख्ती दिखाई गई है और यातायात की किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी गई। -डॉ. विश्वेश्वर कौशिक, डीईओ व उड़नदस्ता नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग