{"_id":"682f662a974036aceb0fcf58","slug":"34-girl-students-applied-in-womens-college-narnol-news-c-203-1-sroh1012-117280-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महिला महाविद्यालय में 34 छात्राओं ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महिला महाविद्यालय में 34 छात्राओं ने किए आवेदन
Thu, 22 May 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 22 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:62- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में आवेदनाें की जांच करते हेल्प डेस्क की टीम--संव
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं में दाखिले को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं। दो दिनों से विद्यार्थियों को पोर्टल धीमा चलने से आवेदन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंजीकरण कराने के लिए सभी दस्तावेज अपलोड होने के बाद पेमेंट कटने में परेशानी हो रही है। इसके बाद जब पोर्टल नहीं करता तो दोबारा से सभी दस्तावेजों को अपलोड करने में परेशानी हो रही है। महिला महाविद्यालय में अभी तक 34 छात्राओं ने आवेदन किए हैं। सीएससी सेंटर, निजी कंप्यूटर सेंटर पर विद्यार्थी दिनभर पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए परेशानी उठा रहे हैं।
सीएससी सेंटर के संचालक प्रदीप सैनी ने बताया कि पोर्टल पर अधिक लोड होने के कारण बार-बार धीमी गति हो रही है। 19 मई से आवेदन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुई तो महज दो ही दिन पोर्टल ठीक प्रकार से चल पाया था। लेकिन पिछले दो दिन पोर्टल धीमी गति से चल रहा है। सीएससी सेंटर पर विद्यार्थी पूछताछ करते रहते हैं।
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में अब तक 34 विद्यार्थियों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। इनमें से 16 छात्राओं ने महिला महाविद्यालय को पहली पसंद के रूप में चुना है।