फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   32-year-old farmer hangs himself after crop damage

फसल में नुकसान होने पर 32 वर्षीय किसान ने लगाई फांसी

Mon, 15 Feb 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
32-year-old farmer hangs himself after crop damage
गांव आकोदा में फसल बर्बाद होने पर एक किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवा किसान दस एकड़ में खेती करता था, जिसमें लावारिस गोवंश से भारी नुकसान हुआ था। किसान भाग सिंह पर करीब दो लाख से अधिक का कर्ज था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आकोदा निवासी नेकीराम ने बताया कि उसका बेटा भाग सिंह (32) खेती बाड़ी करता था। भाग सिंह की खुद की पांच एकड़ जमीन थी। इसके अलावा वह पांच एकड़ जमीन माल बंटाई पर लेकर खेती कर रहा था। पिछले कुछ समय से फसल की अच्छी पैदावार न होने पर वह लगातार कर्जदार हो रहा था। इस बार दस एकड़ जमीन पर गेेहूं और सरसों लगाई थी। लावारिस गोवंश के कारण उसकी आधी से ज्यादा फसल में भारी नुकसान हुआ था। नुकसान होने के कारण पिछले काफी दिनों से परेशान चल रहा था। नेेकीराम ने अपनी शिकायत में कहा कि रविवार रात करीब 7 बजे भाग सिंह ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। काफी देर तक भाग सिंह ने दरवाजा नहीं खोला तो परिवार के लोगों ने दरवाजे को तोड़ा दिया। जब अंदर जाकर देखा तो भाग सिंह फंदे पर लटका हुआ था। परिजन भाग को सिंह लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने मृतक के पिता नेकीराम के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। भाग सिंह शादीशुदा था। वह एक लड़का और एक लड़की का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed