फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पेयजल की आपूर्ति न होने पर गांवडी जाट की महिलाओं ने लगाया तीन घंटे जाम

पेयजल की आपूर्ति न होने पर गांवडी जाट की महिलाओं ने लगाया तीन घंटे जाम

Sat, 27 Apr 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पेयजल की आपूर्ति न होने पर गांवडी जाट की महिलाओं ने लगाया तीन घंटे जाम
निजामपुर। गांव गांवडी जाट की महिलाओं ने पेयजल की आपूर्ति नहीं होने के कारण निजामपुर-नांगल चौधरी मार्ग स्थित बस स्टैंड पर सुबह नौ बजे रोड जाम कर दिया। इससे सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। निजामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने दोपहर 12 बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन

महिला सुमित्रा, वीना, शकीला, रहमति, संतोष, गुड्डी, समीना, धापली, रिंकी, सीतावन, सुनीता, सरोज व सिलोचना आदि ने बताया कि गांव में पिछले एक महीने से गांव की चार पेयजल टंकियों में पानी नहीं आ रहा। महिलाओं को मटकों में दूर दराज से पानी लाना पड़ता है। गांव में अधिकांश नलकूप नकारा हो चुके हैं। नाबार्ड पेयजल योजना से पेयजल सप्लाई होते हैं। इससे गांवड़ी बूस्टिंग स्टेशन से पांच गांवों में पेयजल सप्लाई होती है। सरेली, नयागांव, रोपड़ सराय, इस्लाम पुरा, गांवड़ी जाट सभी गांवों के लिए एक वाटर टैंक बनाया गया है। गांव गावड़ी जाट में बने पंप हाउस पर बिजली सप्लाई नहीं हो पाती। दूसरा नाबार्ड पेयजल योजना से नारनौल से जो पानी आता है, वह भी कम आ रहा है। इससे 20 गांवों पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा ने बताया कि इसका स्थायी समाधान कराया जाएगा। बूस्टिंग स्टेशनों पर बिजली की समस्या है, वह भी दूर करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed