{"_id":"5c894bd8bdec2213f01bd6c6","slug":"31552501720-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से एक बार,मोदी सरकार होगा भाजपा का नया नारा: रामबिलास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर से एक बार,मोदी सरकार होगा भाजपा का नया नारा: रामबिलास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा इस बार पार्टी के नए नारे-फिर से एक बार, मोदी सरकार, पर काम करते हुए लोगों के बीच जाएगी। शर्मा बुधवार को रेवाड़ी रोड पर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि पहले भाजपा की प्राथमिक इकाई पोलिंग बूथ होती थी लेकिन लोकसभा चुनावों के लिए संगठन ने पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करके उन्हें प्राथमिक इकाई का दर्जा दिया है। एक पन्ना प्रमुख के तहत 10 से 15 परिवारों के करीब 60 या 65 वोटर होंगे हैं। मंत्री शर्मा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगते ही सरकार के सभी मंत्रियों व चेयरमैन समेत अन्य ने सरकारी गाड़ी व सुख सुविधाओं को छोड़कर फिर से पार्टी संगठन के अपने पुराने कार्य में जुट गए हैं।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच साल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और उनके नेतृत्व में देश को नई दिशा व दशा मिली है। मोदी की विदेश नीति का ही प्रमाण है कि भारत ने पुलवामा हमले का करारा जवाब देकर विभिन्न देशों का समर्थन हासिल किया और विंग कमांडर की 72 घंटों में वापसी के लिए पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांगेंगे। इस मौके पर सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, नांगल चौधरी के विधायक डॉ.अभय सिंह यादव,विधायक ओमप्रकाश यादव, प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार महता, जेपी सैनी, नप चेयरमैन भारती सैनी समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
हाईकमान का निर्णय मान्य होगा
प्रेसवार्ता में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह को पत्रकारों ने उनके द्वारा दिए गए बयानों पर घेरा। जिनमें सांसद ने करीब डेढ़ साल पहले लोकसभा का चुनाव न लड़ने और करीब तीन माह पहले फिर से लड़ने की इच्छा जताई थी। इस पर शिक्षा मंत्री ने टालने का प्रयास किया। बाद में सांसद ने कहा कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन जब पार्टी ने कहा कि पार्टी में व्यक्तिगत विचार नहीं चलते। अब उन्होंने निर्णय लिया है कि पार्टी उनकी जो जिम्मेदारी लगाएगी वे उस पर काम करेंगे।