{"_id":"5bd0bd0fbdec22697652a7b0","slug":"31540406543-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकलेट का चूरमा, चना से बना पिज्जा, कचरी की चटनी खिलाएंगे, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंटस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकलेट का चूरमा, चना से बना पिज्जा, कचरी की चटनी खिलाएंगे, सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंटस
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स राष्ट्रीय आर्गेनिक महोत्सव में चॉकलेट का चूरमा, तड़का छाछ, मूंग पकौड़ी, कचरी की चटनी के साथ पराठा, मोठ की चाट, चना से बना पिज्जा खिलाएंगे। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से यह महोत्सव 26 अक्टूबर से चार नवंबर तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली में आयोजित होगा।
हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी के नवप्रवर्तन, कौशल एवं उद्यमिता विकास केंद्र (सीआईएसईडी) के तत्वावधान में अलग विद्यार्थी राष्ट्रीय आर्गेनिक महोत्सव में हिस्सा लेंगे। जिसमें पूनम, स्वाती, रवीना, मो. अनवर, कुणाल, आत्माराम, हिमांशु, पराग, अरविंद अपने स्पेशल व्यंजन खिलाएंगे। इस टीम को महोत्सव के लिए रवाना करते हुए कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा कि आज के समय में फास्ट फूड का प्रचलन बहुत बढ़ गया है। फॉस्ट फूड का सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। ऐसे में हमारे विद्यार्थी गेहूं, बाजरा, चना से बना पिज्जा, कचौरी, चूरमा लोगों के समक्ष फास्ट फूड के पर्याय के रूप में पेश करेंगे। यह व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं। नवप्रवर्तन केंद्र के नवप्रवर्तक ऋषिपाल ने बताया कि इस महोत्सव में शरीर के लाभकारी विटामिन से भरपूर भोजन लोगों के लिए परोसा जाएगा। जिनमें चॉकलेट का चूरमा, तड़का छाछ, मूंग पकौड़ी, कचरी की चटनी के साथ पराठा, मोठ की चाट, कचोरी, गरमुंडा का आचार मुख्य होंगे। इस मौके पर कुलसचिव रामदत्त ,शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. बीर सिंह, सीआईएसडी के संयोजक प्रोफेसर नवल किशोर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता राजेेेश मलिक उपस्थित रहे।