{"_id":"5bad32c5867a557f032ad442","slug":"31538077381-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की सभी विधानसभा व लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की सभी विधानसभा व लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप पार्टी
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आम आदमी पार्टी हरियाणा-राजस्थान सहित अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह बात दिल्ली से राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने वीरवार को हुडा सेक्टर स्थित महेश गुप्ता के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश व प्रदेश में कांग्रेस, भाजपा व इनेलो पार्टियों का राज रहा, लेकिन आज भी किसानों के हालात पहले जैसे ही हैं। वहीं, प्रदेश की कानूनी व्यवस्था हाल किसी से छिपा नहीं है। हर दिन कही न कही किसी बहन-बेटी के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ जैसी वारदात हो रही हैं। प्रदेश में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था का भी बुरा हाल है। किसी भी सरकारी अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सक नहीं है। जबकि सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर इतने नीचे चला गया है कि आम आदमी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने परहेज करने लगा है। दूसरी ओर दिल्ली में आम आदमी की सरकार के बाद स्वास्थ्य, शिक्षा व बिजली जैसी सुविधाएं हरियाणा के मुकाबले कही बेहतर है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के प्राचार्य को आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ट्रेनिंग करवाई गई, जिसके चलते दिल्ली के सरकारी स्कूलों का रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों से 90 प्रतिशत बेहतर हुआ है। दिल्ली के सभी प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत बच्चे प्राइमरी तक निशुल्क पढ़ते हैं, जिनकी फीस दिल्ली सरकार वहन करती है। इस अवसर पर उनके साथ व्यापारी नेता किशन चौधरी एडवोकेट सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।